Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
ताज़ा खबरेंदेशविदेश

पहली बार 15 अगस्त पर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्कवेयर पर फहरेगा सबसे बड़ा तिंरगा

  • अमेरिका में भारत की आजादी का जश्न

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 अगस्त 2021, बुधवार, न्यूयार्क। भारत में स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ को लेकर जबर्दस्त उत्साह है और जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। यही नहीं दुनिया के तमाम देशों में रहने वाले प्रवासी भारतीय भी स्वतंत्रता दिवस पर जोर-शोर से तैयारियां कर रहे हैं। इस दिन अमेरिका में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम होंगे। इस बार अमेरिका में रहने वाले भारतीय टाइम्स स्क्वायर पर सबसे बड़ा तिरंगा फहराएंगे।

न्यूयार्क में महावाणिज्य दूत रंधीर जैसवाल फहराएंगे तिरंगा

प्रवासियों के संगठन एफआइए ने टाइम्स स्क्वायर पर पिछले साल भी तिरंगा फहराया था। संगठन के चेयरमैन अंकुर वैद्य ने बताया कि पिछले साल पहली बार टाइम्स स्क्वायर पर तिरंगा फहराया गया था। अब यह परंपरा जारी रखने का फैसला किया गया है। इस बार टाइम्स स्क्वायर पर तिरंगा भारत के न्यूयार्क में महावाणिज्य दूत रंधीर जैसवाल फहराएंगे। यह तिरंगा छह फीट चौड़ा और दस फीट लंबा होगा। पोल की ऊंचाई 25 फीट रहेगी।

टाइम्स स्क्वायर के बिल बोर्ड पर स्वतंत्रता दिवस का 24 घंटे प्रदर्शन होगा

भारतीय प्रवासियों के संगठन फेडरेशन आफ इंडियन एसोसिएशन (एफआइए) न्यूयार्क, न्यू जर्सी और कनेक्टिकट इस कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा है। टाइम्स स्क्वायर के बिल बोर्ड पर स्वतंत्रता दिवस का 24 घंटे प्रदर्शन होगा। इसके अलावा अमेरिका में कई बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

15 अगस्त को एंपायर स्टेट बिल्डिंग को भारतीय तिरंगे के तीनों रंगों की रोशनी से सजाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस का समापन हडसन नदी में एक बड़े क्रूज पर शानदार रात्रि भोज के साथ संपन्न होगा। इसमें अमेरिकी सरकार के शीर्ष अधिकारी, विशेष अतिथि और भारतीय समुदाय के लोग शामिल होंगे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.