Breaking News :
>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में आजादी का अमृत महोत्सव की तैयारियाँ जोरों पर, 15 अगस्त के दिन हर घर झण्डा के अलावा होंगे विभिन्न कार्यक्रम

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 अगस्त 2021, बुधवार, देहरादून। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में उनके सचिवालय केबिन में आजादी का अमृत महोत्सव के सम्बन्ध में संक्षिप्त बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में संबंधित अधिकारियों के साथ उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव से संबंधित विभिन्न जनपदों में किये जाने वाले कार्यक्रमों मैराथन दौड़, साईकिल रैली, नशामुक्ति जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक, शिक्षण संस्थानों में निबंध प्रतियोगिता व पेंटिंग प्रतियोगिता, स्वतंत्रता सेनानी स्थल भ्रमण, स्वच्छता व सैनिटेशन कार्यक्रम, खादी-ग्रामोद्योग प्रदर्शनी इत्यादि कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में चर्चा की गयी।

अपर मुख्य सचिव ने संस्कृति विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न जनपदों में इस उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बेहतर आयोजन के लिये विभिन्न जनपदों और संबंधित विभागों से लगातर समन्वय करें तथा उनको इस संबंध में लगातार मार्गदर्शन करें। उन्होंने निर्देश दिये कि विभिन्न जनपदों को जारी किये गये कार्यक्रम के कैलेण्डर के अनुसार कार्यक्रमों का आयोजन करवायें। 15 अगस्त के दिन हर घर झण्डा कार्यक्रम और सामूहिक राष्ट्रगान कार्यक्रम की पहले से ही बेहतर तैयारी करवाने को कहा।

विदित है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 12 मार्च 2021 को दांडी मार्च की वर्षगाँठ पर देश में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसी दिन उत्तराखण्ड के देहरादून और अल्मोड़ा दो जनपदों में भी उक्त कार्यक्रम की शुरूआत की गयी।

इसके तहत 15 अगस्त 2023 तक देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। उत्तराखण्ड में भी मुख्यमत्री की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय कार्यक्रम आयोजन समिति का गठन किया गया है जो सम्पूर्ण कार्यक्रमों का मार्गदर्शन और देख-रेख करेगी।
इसके अंतर्गत प्रत्येक जनपद को इवेंट कार्यक्रम का कैलेण्डर जारी किया गया है तथा जनपदों को उसी अनुसार इवेंट कार्यक्रम आयोजित किये जाने हैं।

इस दौरान बैठक में सचिव एच.सी. सेमवाल, निदेशक संस्कृति श्रीमती बीना भट्ट भी उपस्थित थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!