Breaking News :
>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के जायजा लेने हेतु आयोजन स्थल पुलिस लाईन रेसकोर्स का स्थलीय निरीक्षण किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 अगस्त 2021, बुधवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डॉ० आर. राजेश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के जायजा लेने हेतु आयोजन स्थल पुलिस लाईन रेसकोर्स का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासन, पुलिस, होमगार्ड, लो.नि.वि, सूचना नगर निगम के उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने आयोजन स्थल पर यातायात, सुरक्षा, सिटिंग एरेंजमेंट, डेकोरेशन, साफ-सफाई, सांउड सिस्टम, वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए वाटर पू्रफ सिटिंग एरेंजमेंट, विद्युत सप्लाई की वैकल्पिक व्यवस्था इत्यादि सभी दृष्टिकोण से आयोजन की तैयारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने पुलिस विभाग को यातायात, सुरक्षा, आगन्तुकों की चैकिंग तथा कोविड-19 को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग को बनाये रखने के निर्देश दिये। लोक निर्माण विभाग को आयोजन स्थल पर अस्थाई निर्माण, मंच व विभिन्न श्रेणी के आगन्तुकों के अनुसार सिटिंग एरेंजमेंट तैयार करने तथा डेकोरेशन करने के निर्देश दिये। नगर निगम देहरादून को आयोजन स्थल पर व्यापक सेनिटाइजेशन व साफ-सफाई करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार कोरोना महामारी को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को बडे़ ही सावधानी और सजगता से मनाया जाना है। इसी को देखते हुए आयोजन स्थल पर हर हाॅल में सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखी जाय। प्रत्येक आगन्तुक की थर्मल स्क्रीनिंग की जाय तथा उसका विवरण भी दर्ज किया जाय। उन्हांेने आयोजन स्थल पर बेहतर सांउड सिस्टम के साथ ही वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था के लिए जनरेटर भी रखने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल पर मास्क, सेनिटाइज और आॅक्सीमीटर की भी व्यवस्था की जाय। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि कोविड-19 को देखते हुए सावधानी जरूर बरती जाय, किन्तु स्वतंत्रता दिवस की भव्यता में किसी भी प्रकार की कोर-कसर न छोड़ी जाय।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी वि/रा जी.सी गुणवंत, संयुक्त निदेशक आशीष कुमार त्रिपाटी, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, उप जिलाधिकारी सदर गोपाल राम बिनवाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश ममगांई, जिला पूर्ति अधिकारी जसंवत सिंह कण्डारी, लोनिवि के अधिशासी अभियन्ता डीसी पुरोहित सहित पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!