Breaking News :
>>ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा>>राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील>>बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल>>स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान>>जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं>>दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय>>सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास>>मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन>>दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज>>विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार>>बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक>>डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद>>फॉर्मूला-1 को मिला सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन, 20 साल की उम्र में किमी एंटोनेली ने रचा इतिहास>>जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी कम नहीं हो रही पेट की चर्बी? डाइट की ये गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार>>बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, दीपावली से पहले मौसम में आएगा बदलाव>>खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई>>सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
उत्तराखण्ड

एक दूजे के हो गए न्यूयार्क के माइकल व हल्द्वानी की शिम्पी

नैनीताल: कहते हैं जोड़ियां ऊपरवाला बनाता है। यह कहावत एक बार फिर सही साबित हुई है। न्यूयार्क निवासी जे माइकल व हल्द्वानी निवासी शिम्पी वर्मा सोमवार को होटल मनु महारानी में हिन्दू रीति रिवाज के साथ परिणय सूत्र में बंधे और सात जन्मों तक साथ रहने का वादा किया। इस दौरान अंग्रेज बराती ढोल नगाड़ों पर की देशी धुन पर जमकर थिरके।

अमेरिकी युवक जे माइकल पुत्र चार्ल्‍स स्टर्न व हल्द्वानी निवासी शिम्पी वर्मा पुत्री एसके वर्मा न्यूयार्क में एक साथ कार्यरत हैं। परंपरा का निर्वाह करते हुए वर्मा परिवार ने हिंदू रीति रिवाज से विवाह का निर्णय लिया था।

सोमवार को दोनों ही परिवार एकत्र हो गए और विधि विधान के साथ विवाह रचाया। इस मौके पर मंडप सजाया गया था, जिसमें मंत्रोच्चार के साथ दूल्हा दुल्हन ने सात फेरे लिए। फेरों से पूर्व ढोल नगाड़ों पर अंग्रेज बराती जमकर थिरके और खुशी के इन लम्हों का भरपूर आनंद उठाया।

इससे पहले गत दिवस मेहंदी के रस्म निभाई गई। परंपरा के अनुसार महिला संगीत का आयोजन भी किया गया। शिम्पी के पिता सेंचुरी पर्ल्‍स से सेवानिवृत्त हैं। होटल के उप महा प्रबंधक प्रमोद बिष्ट ने कहा कि मैरिज डेस्टिनेशन के लिए यह ट्रेंड चलने लगा है। देश के कई हिस्सों से लोग विवाह रचाने के लिए यहां आने लगे हैं।

अब अच्छी बात यह है कि सात समंदर पार से भी आने लगे हैं। विवाह में दूल्हा पक्ष से लगभग तीन दर्जन विदेशी बरात में शामिल हुए, जबकि इतने ही लोग घराती भी रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!