Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून और नैनीताल समेत छ: जिलों में भारी बारिश की संभावना

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जुलाई 2022, शुक्रवार, देहरादून। मौसम विभाग ने देहरादून और नैनीताल समेत छ: जनपद में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसको लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, अन्य जिलों में भी गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सुबह से बादल छाए रहे। जबकि दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा भी दर्ज की गई। दून में शाम को ज्यादातर हिस्सों में झमाझम वर्षा हुई। इससे कई चौराहे-तिराहे जलमग्न हो गए। रिस्पना-बिंदाल समेत सभी नदी-नाले उफान पर आ गए।

देहरादून, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, चम्पावत और बागेश्वर में शुक्रवार से सोमवार तक भारी वर्षा हो सकती है

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दून में अभी कुछ दिन मौसम का रुख इसी प्रकार का बना रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार देहरादून, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, चम्पावत और बागेश्वर में शुक्रवार से सोमवार तक भारी वर्षा हो सकती है।

इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन और चट्टानें खिसकने की आशंका है। इसके अलावा नदी-नालों के उफान पर आने और निचले क्षेत्रों में जलभराव होने के आसार हैं। इसको लेकर सभी जिला प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरवार को बंदरकोट के पास भारी भूस्खलन का सिलसिला जारी है। वीरवार की शाम को आठ घंटे बाद राजमार्ग खुला। लेकिन, रुक-रुक कर पहाड़ी से पत्थर गिर रहे है। जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी है।

राजमार्ग सुबह साढ़े नौ बजे सीमा सड़क संगठन की टीम और आलवेदर निर्माण कंपनी युद्ध स्तर पर राजमार्ग को खोलने में जुटी है। लेकिन, पहाड़ी से लगातार होते भूस्खलन के कारण राजमार्ग को सुचारू करने का कार्य भी रोकना पड़ा।

इस दौरान दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार भी लगी गई है। इसके अलावा प्रशासन ने जरूरी वाहनों को संकूर्णा देवीधार मोटर मार्ग से यातायात संचालित किया। जिससे वाहन चालकों को 22 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी।

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर धरासू की ओर बंदरकोट में सुबह साढ़े नौ भारी भूस्खलन हुआ। जिसके कारण जिला मुख्यालय से चिन्यालीसौड़, डुंडा, नौगांव, पुरोला, मोरी आदि क्षेत्रों का सम्पर्क कटा। अति आवश्यक कार्य के लिए देहरादून-ऋषिकेश आने जाने वाले वाहनों को लंबा इंतजार करना पड़ा। भूस्खलन की सूचना पर आलवेदर निर्माण कंपनी और बीआरओ की टीम भी मौके पर पहुंची। बीआरओ तथा निर्माण कंपनी राजमार्ग को खोलने में जुटी। लेकिन वर्षा के बीच हो रहे भूस्खलन के कारण काम रोकना पड़ा। उत्तरकाशी को देहरादून ऋषिकेश से जोड़ने वाले राजमार्ग के बाधित होने के चलते जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल आदि मौके पर पहुंचे।

प्रशासन ने जरूरी वाहनों को संकूर्णा देवीधार मोटर मार्ग से रवाना किया। वर्षा रुकने के बाद राजमार्ग वीरवार की शाम साढ़े पांच बजे सुचारू हो पाया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!