Breaking News :
>>कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर>>उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग>>उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी को प्रदान किया ‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’>>कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण>>13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच>>चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले>>मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण>>श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री>>एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव>>जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या>>छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा>>प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त>>कम उम्र में भी बढ़ रही आर्थराइटिस की समस्या, नियमित योग और व्यायाम से रखें जोड़ों को स्वस्थ>>बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार>>रात में जगमगाते बाजार व्यापारियों के भरोसे का प्रतीक- सीएम योगी>>विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र>>भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
ताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री मोदी GIFT-IFSC में देंगे भारत के पहले ‘बुलियन एक्सचेंज’ की सौगात

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जुलाई 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुजरात के गांधीनगर आएंगे। गांधीनगर में मोदी गिफ्ट सिटी का दौरा करेंगे। साथ ही भारत में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) के मुख्यालय भवन की आधारशिला रखेंगे। पीएम अभी तमिलनाडु में हैं। मोदी यहां अन्ना विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री GIFT-IFSC में भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज, इंडिया इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज (IIBX) का शुभारंभ भी करेंगे। आईबीएक्स भारत में सोने के वित्तीयकरण को बढ़ावा देगा। इसके अलावा कुशल कारीगर की भी सुविधा मिलेगी। आईआईबीएक्स भारत को एक प्रमुख उपभोक्ता के रूप में वैश्विक सर्राफा कीमतों को प्रभावित करने में सक्षम बनाने के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता को फिर से लागू करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी एनएसई आईएफएससी-एसजीएक्स कनेक्ट का भी शुभारंभ करेंगे। इससे सिंगापुर एक्सचेंज लिमिटेड (एसजीएक्स) के सदस्यों द्वारा रखे गए निफ्टी डेरिवेटिव के सभी आर्डर एनएसई-आईएफएससी आर्डर मिलान और ट्रेडिंग प्लेटफार्म पर रूट और मिलान किए जाएंगे।

इससे पहले कल 28 जुलाई को मोदी ने साबरकांठा के साबर डेयरी में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं के उद्घाटन किया। इस दौरान मोदी ने कहा कि आज साबर डेयरी का विस्तार हुआ है। सैकड़ों रुपए के नए प्रोजेक्ट यहां लग रहे हैं। आधुनिक टेक्नॉलॉजी से लैस मिल्क पाउडर प्लांट और ए-सेप्टिक पैकिंग सेक्शन, उसमें एक और लाइन जुड़ने से साबर डेयरी की क्षमता और अधिक बढ़ जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ‘दो दशक पहले यहां क्या स्थितियां थीं, ये आप भी जानते हैं मैंने भी भलीभांति देखा है। आजकल हम गुजरात के कई हिस्सों में अतिवर्षा की चुनौती से जूझ रहे हैं। लेकिन गुजराती को बारिश आना यही अपने-आप में इतना बड़ा सुख और संतोष होता है जिसका अंदाज बाहर के लोगों को नहीं हैं।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!