Breaking News :
>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंस्वास्थ

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी CMO और प्राचार्यों को दिए निर्देश, “अस्पताल में भर्ती मरीजों की सेहत का हालचाल लें”

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जुलाई 2022, शुक्रवार, लखनऊ प्रदेश के अस्पतालों में भर्ती मरीजों की सेहत का हाल अब जिले के मेडिकल कालेज के प्राचार्य और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) भी लेंगे। 22 जून, 2022 को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा शुरू किए गए अभियान “स्वास्थ्य आपका संकल्प सरकार का” का दायरा बढ़ाया जा रहा है। अभी तक हर दिन उपमुख्यमंत्री 10 मरीजों का हालचाल ले रहे थे। अब जिले में प्राचार्य व सीएमओ भी मोबाइल फोन से हर दिन 10-10 मरीजों का हाल लेंगे और चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य महानिदेशालय को इसकी जानकारी देंगे।

राज्य सरकार की ओर से लोगों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक अब जिलास्तर पर जुटाया जाएगा। मरीजों व तीमारदारों द्वारा बताई गई समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। चिकित्सा शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। महानिदेशालय स्तर से इसकी सख्त निगरानी की जाएगी। फिलहाल इस पहल से मरीजों को और राहत मिलेगी।

उपमुख्यमंत्री अभी तक 360 मरीजों से संवाद कर चुके हैं। सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि अस्पतालों में भर्ती मरीजों या उनके तीमारदारों का डाटा मोबाइल फोन सहित उपलब्ध कराया जाए। मरीजों को इलाज व अन्य सुविधाएं हर हाल में बेहतर ढंग से उपलब्ध कराई जाएं। मरीजों की शिकायत पर लापरवाही बरतने वाले डाक्टर व कर्मियों पर कार्रवाई की जाए।

कई जन प्रतिनिधियों ने ‘स्वास्थ्य आपका संकल्प सरकार का’ अभियान का दायरा बढ़ाने का सुझाव दिया था। जनता से जुड़ाव के साथ-साथ उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाना हमारी प्राथमिकता है। ऐसे में अभियान का दायरा और बढ़ा दिया गया है। अगर मरीजों को अस्पताल में परेशानी हुई तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!