Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
देश

मायावती का भाजपा और कांग्रेस पर हमला: कहा- देश की स्थिति कांग्रेस काल से भी ज्यादा खराब

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती बुधवार को अपना 64वां जन्मदिन ‘जनकल्याणकारी दिवस’ के रूप में मना रही हैं। इस दौरान मॉल एवेन्यू स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की स्थिति कांग्रेस काल से भी ज्यादा खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस की सरकारों ने काम किया अब उसी राह पर केंद्र की बीजेपी सरकार चल रही है। भाजपा तो कांग्रेस से दो कदम आगे है। देश की अर्थव्यवस्था खराब हो गई है, तनाव और भय का माहौल है।

मायावती ने सीएए पर कहा कि यहां से जो मुसलमान पाकिस्तान गए हैं, वे भी जुल्म और ज्यादती के शिकार हैं, उन्हें भी यहां लाना चाहिए। मायावती ने पुलिस कमिश्नर प्रणाली का स्वागत तो किया, लेकिन यह भी कहा कि सिर्फ नीतियां बनाने से कुछ नहीं होगा। जब तक कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती नहीं होगी, तब ऐसी ही हालत रहेगी।बसपा शासनकाल में कानून-व्यवस्था को लेकर कोई समझौता नहीं होता था, यहां तक कि एम-एमएलए के खिलाफ भी कार्रवाई होती थी।

इससे पहले प्रेस कांफ्रेंस में बसपा मुखिया मायावती ने सबसे पहले कांशीराम को याद किया और पार्टी कार्यकर्ताओं से जनकल्याणकारी दिवस के रूप में अपना जन्मदिन मनाने का आह्लान किया। उन्होंने कहा कि कहा कि भाजपा, कांग्रेस की आलोचना छोड़कर देश हित और गरीबी हटाने का कार्य करे तो ज्यादा बेहतर रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण देश भर में अशांति और कानून व्यवस्था बिगड़ गई है, जो राष्ट्रीय चिंता का विषय है। बीजेपी सरकार अगर कांग्रेस के रास्तों पर चलती रही तो धीरे-धीरे अन्य राज्यों की सत्ता भी उसके हाथ से चली जाएगी।

बसपा मुखिया मायावती ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) विभजनकारी और असंवैधानिक है। जब यह कानून लाया गया तब मैंने केंद्र सरकार से कहा था कि इस कानून को लेकर लोगों में बहुच संशय है। लोग इस कानून से बिल्कुल सहमत नहीं हैं। उन्होंने केंद्र से कहा था कि यह कानून किसी एक विशेष समुदाय के खिलाफ लग रहा है, जो असंवैधानिक है। इसलिए लोगों के भ्रम को दूर करने के लिए इस कानून को संसद में लाने के बजाय स्टैंडिंग कमेटी में भेजा जाए। इसके बाद आम सहमति से इस बिल को दोनों सदनों में लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीएए उन सभी समुदाय के लोगों पर लागू होना चाहिए, जिन पर जुल्म-ज्यदती हुई है।

एक बार फिर से नव वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि हर वर्ष की तरह बीएसपी के लोग विभिन्न स्तर पर हमारे संत, गुरुओं, महात्मा सर्व जन हिताय व सर्व जन सुखाय के रूप में मनाते हैं। गरीब अति जरूरतमंद लोगों की मदद भी करते हैं। मेरा जन्मदिन मनाने के लिए शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देती हूं। इस दौरान मायावती ने बसपा की ब्लू बुक ‘मेरे संघर्षमय जीवन एवं बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा, भाग-15’ और इसके अंग्रेजी संस्करण का विमोचन भी किया।

मायावती ने कहा कि मोदी राज में देश की अर्थव्यवस्था बीमार हालत में है। 130 करोड़ जनता के सामने रोजी-रोटी का संकट हो गया है। देशभर में भयंकर गरीबी और बेरोजगारी व्याप्त है। उन्होंने कहा कि देशभर में उद्योग धंधे चौपट हो गए हैं। इस वजह से आम जनता का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। केंद्र की नीतियां पूरी तरह से गलत है और इस वजह से देश में इस वक्त गरीबी, अशिक्षा और तनाव का माहौल है। देश अर्थब्यवस्था मंदी की चलते बहुत खराब स्थिति में पहुंच चुकी है। ज्यादातर मुद्दे पर ताख पर रख दिए गए हैं। पूर्व में कांग्रेस की सरकार व मौजदा बीजेपी की सरकार उसी रास्तों पर चल रही है जिससे बीएसपी काफी चिंतित है। कांग्रेस व बीजेपी एक ही चट्टे बट्टे हैं।

लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस के बाद वह दिल्ली रवाना हो जाएंगी और अपने परिवार के साथ जन्मदिन मनाएंगी। वहीं, जिलों के पहले से ही निर्देश जारी हो चुके हैं। वहां हर वर्ष की तरह कार्यकर्ता जनकल्याणकारी दिवस के रूप में अपनी नेता का जन्मदिन मनाकर समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!