Breaking News :
>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव
मनोरंजन

अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज ने कमाई के मामले में की सारी हदें पार

अक्षय कुमार की गुड न्यूज़ ने देश के साथ दुनियाभर में कमाई का तहलका मचा दिया है। फ़िल्म ने महज़ 18 दिनों में 300 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन वर्ल्डवाइड कर लिया है। फ़िल्म ओवरसीज़ में 10 मिलियन डॉलर के पड़ाव पर पहुंचने वाली है, जो कम ही फ़िल्मों को नसीब होता है।

करण जौहर ने ट्वीट करके गुड न्यूज़ के कलेक्शंस की जानकारी दी है। करण जौहर फ़िल्म के निर्माता हैं। राज मेहता निर्देशित गुड न्यूज़ एक सोशल कमेडी है, जिसमें आईवीएफ तकनीक के ज़रिए संतानोत्पत्ति के विषय को हल्के-फुल्के ढंग से दिखाया गया है। फ़िल्म में अक्षय कुमार के साथ करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं। गुड न्यूज़ 2019 की आख़िरी रिलीज़ थी और बॉक्स ऑफ़िस पर फ़िल्म ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

फ़िल्म रिलीज़ के 18 दिनों में 191 करोड़ से अधिक जमा कर चुकी है। सोमवार को फ़िल्म ने 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। छपाक और तानाजी- द अनसंग वॉरियर जैसी नई फ़िल्मों की रिलीज़ के बाद स्क्रींस घट जाने से गुड न्यूज़ की रफ़्तार भी कम हुई है, मगर फ़िल्म अभी भी रेस में बनी हुई है।

उधर, सिर्फ़ ओवरसीज़ की बात करें तो गुड न्यूज़ 10 मिलियन डॉलर के पड़ाव से कुछ ही दूर है। बहुत कम फ़िल्में इस पड़ाव तक पहुंच पाती हैं। ओवरसीज़ में फ़िल्म 9.81 मिलियन डॉलर यानि लगभग 69.52 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। अमेरिका और कनाडा में गुड न्यूज़ ने सबसे अधिक 4.68 मिलियन डॉलर, यूएई और जीसीसी यानि गल्फ देशों में 1.52 मिलियन डॉलर, यूके में 1.15 मिलियन डॉलर का कारोबार किया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और फिजी में फ़िल्म ने 1.40 मिलियन डॉलर जमा किये हैं।

गुड न्यूज़ के साथ अक्षय कुमार के करियर में एक और हिट फ़िल्म जुड़ गयी है। अक्षय की यह लगातार बारहवीं हिट फ़िल्म है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!