Breaking News :
>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’
उत्तराखण्ड

दीपिका पादुकोण के बहाने तेजाब पीड़ितों को लेकर राज्य सरकार पर हरीश रावत ने बोला हमला

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सिने तारिका दीपिका पादुकोण के बहाने तेजाब पीड़ितों को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला है। प्रदेश में तेजाब पीड़ित की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा से जुड़े लोगों को हर तेजाब पीड़िता में दीपिका पादुकोण नजर आ रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सोशल मीडिया पर भी पूरी तरह सक्रिय हैं। वह गाहे-बगाहे राज्य सरकार पर हमला करने से नहीं चूकते। ऐसे हमलों को लेकर वह अक्सर चर्चा पर भी रहते हैं। इस बार उन्होंने तेजाब पीड़ित मामले में सरकार को घेरा।

इससे पहले वह विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में मोबाइल फोन पर पाबंदी लगाने के उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ धन सिंह रावत के बयान की आलोचना कर चुके हैं। वहीं, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री के बयान के खिलाफ कई छात्र संगठन भी आंदोलनरत हैं।

सोशल मीडिया पर डाली गई अपनी नई पोस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि तेजाब पीड़ित बालिकाओं के लिए मुख्यमंत्री और मंत्री के अलग-अलग बयान हैं। हमारी पिछली सरकार ने तेजाब पीड़ित बालिका कविता बिष्ट को उत्तराखंडी महिला के संघर्ष के प्रतीक के नाते ब्रांड एंबेसडर घोषित किया था। उन्हें एक निश्चित मानदेय मिलता था।

उन्होंने कहा कि अब तकलीफ ये है कि योग की ब्रांड एंबेसडर के साथ कविता बिष्ट की भी पूरी तरीके से राज्य सरकार अनदेखी कर रही है। तेजाब पीड़ितों के प्रति ये सरकार का रवैया है। जो कि काफी निराशाजनक है। शायद भाजपा से जुड़े लोगों को हर तेजाब पीड़ित में दीपिका पादुकोण नजर आ रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!