Breaking News :
>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा>>बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील>>त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे>>भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत>>बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर>>त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण>>ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी>>लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा>>भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता>>सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में अमेजन स्टोर में लगी भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित एक ई-कॉमर्स कंपनी के गोदाम में देर रात भीषण आग लगने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर मौजूद कर्मचारी बाहर नहीं निकल सके। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के अनुसार, जीतपुर नेगी क्षेत्र में स्थित अमेजन के स्टोर में रात करीब 11:30 बजे अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटों ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। पास में स्थित एक अन्य डिलीवरी सेंटर के कर्मचारियों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आग बुझाने का अभियान शुरू किया, लेकिन तब तक गोदाम का अधिकांश हिस्सा जल चुका था।

राहत एवं बचाव कार्य के दौरान अंदर दो कर्मचारियों के शव मिले। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान गौलापार निवासी नरेंद्र और पंचायतघर निवासी अमित के रूप में हुई है। दोनों कर्मचारी घटना के समय गोदाम के भीतर मौजूद थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है।

अग्निकांड में गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। इसके अलावा चार्जिंग पर लगी एक स्कूटी और परिसर में खड़ा टेंपो भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय गोदाम बंद था और कुछ कर्मचारी अंदर ही मौजूद थे।

घटना के बाद सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई औद्योगिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर्याप्त अग्नि सुरक्षा व्यवस्था के बिना संचालित हो रहे हैं। ऐसे में प्रशासन द्वारा सुरक्षा मानकों की जांच की मांग तेज हो गई है।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि दमकल विभाग ने समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया, लेकिन दो कर्मचारियों की जान नहीं बचाई जा सकी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!