Breaking News :
>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी समेत कई नेताओं ने होली पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 मार्च 2022, गुरूवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए उनके सुखी व समृद्धिशाली जीवन की कामना की है। राज्यपाल गुरुवार को पूर्वान्ह 11 से 12 बजे तक गणमान्य नागरिकों से भेंट करेंगी। 

“रंगों का त्योहार होली सामाजिक सौहार्द का पर्व है जो लोगों के जीवन में खुशी, उत्साह व आशा का संचार करता है। उमंग और उल्लास का यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विविधता में निहित राष्ट्रीय चेतना को और शक्ति प्रदान करे।” : राज्यपाल

“बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि होली भारत की सनातन परंपरा का प्रमुख पर्व है। सामाजिक समता, सौहार्द व उल्लास का प्रतीक यह पर्व पूरे समाज व प्रदेशवासियों के लिए मंगलमय हो। सनातन परंपरा में पर्व व त्योहार हर्षोल्लास और राष्ट्रीयता को दृढता प्रदान करने का प्रेरणास्पद क्षण भी है। उन्होंने कहा कि होली का पर्व हमें अधर्म, असत्य व अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लड़ने की प्रेरणा देता है। हर्षोल्लास के प्रतीक इन पर्वों में जोश के साथ होश भी जरूरी है।” : मुख्यमंत्री योगी

अपने पर्व व त्योहार की पवित्रता और मर्यादा हम सबको बनाये रखनी है। कोई भी ऐसा कार्य न हो, जिससे पर्व व त्योहार की मर्यादा भंग होती हो। उन्होंने होली के अवसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की है। 

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्साह व उमंग के पर्व होली पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी वर्गों एवं समुदायों के बीच भाई-चारा और मेल-मिलाप हो, यही इस पर्व की पवित्रता है। इस दिन को सांप्रदायिक सौहार्द तथा एकता के पर्व के रूप में मनाया जाना चाहिए।

भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने भी ट्वीट कर होली की बधाई दी। उन्‍होंने कहा, ‘होलिका दहन के पावन पर्व पर समस्त देश व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस पावन पर्व पर आपके समस्त दुःखों का अंत हो, खुशियों के नए द्वार खुले और जीवन में सुख, समृद्धि एवं धन-वैभव का आगमन हो।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!