Breaking News :
>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा
ताज़ा खबरेंविदेश

अमेरिका ने यूक्रेन को एंटी एयरक्रफ्ट गन समेत दूसरे बड़े और घातक हथियार देने का किया एलान

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 मार्च 2022, गुरूवार, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन में नागरिकों को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों के लिए रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन को युद्ध अपराधी कहा है। उन्‍होंने आरोप लगाया है कि रूस लगातान रिहायशी इमारतों पर बमबारी कर रहा है, जिसमें हर रोज सैकड़ों लोगों की जान जा रही है। वहीं दूसरी तरफ राष्‍ट्रपति पुतिन ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। राष्‍ट्रपति बाइडन ने यूक्रेन को रूस की सेना और उसके लड़ाकू विमानों को मार गिराने के लिए घातक हथियार देने की भी बात की है। उन्‍होंने कहा है कि अमेरिका यूक्रेन को रूसी हमलों से सुरक्षा के लिए विमान-रोधी वाहन, हथियार और ड्रोन भेज रहा है।

राष्‍ट्रपति बाइडन ने साफ कर दिया है कि अमेरिका की तरफ से यूक्रेन को हथियारों की सप्‍लाई आने वाले दिनों में भी होती रहेगी। आपको बता दें कि बीते दिनों यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की ने अमेरिकी सीनेट को वर्चुअली संबोधित किया था, जिसमें उनकी न सिर्फ सराहना की गई बल्कि सभी सदस्‍यों ने खड़े होकर उनकी हौसला अफजाई भी की थी। अपने संबोधन में जेलेंस्‍की ने अमेरिका से इस लड़ाई में यूक्रेन का साथ देने के लिए बड़े हथियार मुहैया करवाने की अपील की थी। साथ ही उन्‍होंने रूस के हमले को अमेरिका के पर्ल हार्बर और न्‍यूयार्क में 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकवादी हमलों के बराबर बताया था। संबोधन के दौरान जेलेंस्‍की कई बार भावुक भी हो गए थे।

जेलेंस्‍की ने इस दौरान नो फ्लाई जोन की संभावनाओं को खारिज करते हुए कहा कि ये संभव नहीं है। उन्‍होंने ये भी कहा कि इसकी बजाए अमेरिका को उन्‍हें हथियार देने चाहिए। अमेरिकी सीनेट को दिए अपने संबोधन में यूक्रेन के राष्‍ट्रपति ने रूस पर और अधिक कड़े प्रतिबंध लगाने और रूस से आयात रोक लगा देने का पुरजोर समर्थन किया। इस दौरान एक वीडियो भी दिखाया गया जिसमें यूक्रेन में हमलों से हुई तबाही और इसकी वजह से आम लोगों को हुई परेशानी को दिखाया गया था।

इस संबोधन के कुछ देर बाद ही राष्‍ट्रपति बाइडन ने यूक्रेन को और बड़े और घातक हथियार देने का एलान किया है। बता दें कि पेंटागन पहले ही यूक्रेन में अपने लड़ाकू विमानों को भेजने से इनकार कर चुका है। अमेरिका ने कहा है कि वो नाटो सदस्‍य देशों की सरहद पर तैनात रहेगा और यदि रूस ने वहां पर किसी तरह के हमले करने की कोशिश की तो करारा जवाब भी देगा। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!