Breaking News :
>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश के सभी सिनेमा हाल में टैक्स फ्री नहीं होगी ‘द कश्मीर फाइल्स’

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 मार्च 2022, गुरूवार, लखनऊ। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ उत्तर प्रदेश के सभी सिनेमाहाल और मल्टीप्लेक्स में टैक्स फ्री नहीं होगी। राज्य सरकार की ओर से इस फिल्म को प्रदर्शित करने वाले सिनेमाहाल और मल्टीप्लेक्स को प्रदेश में एक समय में अधिकतम 200 प्रिंट वीक की समयसीमा तक राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी) की प्रतिपूर्ति की जाएगी। राज्य कर विभाग ने इस बारे में शासनादेश जारी कर दिया है।

शासनादेश के मुताबिक उत्तर प्रदेश में फिल्म को एक समय में अधिकतम 200 प्रिंट वीक की समयसीमा के अधीन एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति इस तरह से की जाएगी कि फिल्म की संख्या और सप्ताह की संख्या का गुणांक 200 प्रिंट व स्क्रीन वीक से अधिक नहीं होगा। यदि प्रदेश में 200 प्रिंट के जरिये फिल्म का प्रदर्शन किया जाता है तो प्रतिपूर्ति की अवधि एक सप्ताह के लिए होगी।

यदि प्रिंट की संख्या को कम किया जाता है तो उसी अनुपात में सप्ताह की संख्या बढ़ जाएगी लेकिन यह सीमा 200 प्रिंट वीक से अधिक नहीं होगी। उपभोग की पूरी अवधि तीन माह से अधिक नहीं होगी। सिनेमाहाल व मल्टीप्लेक्स के मालिकों को राज्य सरकार की ओर से तय की गई अवधि के अंदर प्रदर्शित होने वाली फिल्मों के दौरान एसजीएसटी की धनराशि को घटाकर दर्शकों को टिकट बेचे जाएंगे।

विदित रहे कि कश्मीरी पंडितों के पलायन और उस विभीषिका को बयान करने वाली फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को उत्तर प्रदेश में भी टैक्स फ्री करने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है। विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित यह फिल्म कई राज्यों में पहले ही कर मुक्त की जा चुकी है। यूपी में भी ऐसी मांग की जा रही थी। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!