Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
ताज़ा खबरेंदेश

मध्य प्रदेश के भिंड में 150 साल पुरानी जेल में दीवार ढहने से हुआ बड़ा हादसा

  • 22 कैदी गंभीर रूप से घायल

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 जुलाई 2021, शनिवार, भींड। भिंड जेल में शनिवार सुबह 5:20 बजे एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें जेल में बैरक की दीवार ढहने से 22‌ कैदी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल कैदियों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं फिलहाल इस दुर्घटना में किसी की मौत की खबर नहीं है।

बैरक की दीवार ढही

भींड जेल में शनिवार सुबह बैरक की जर्जर दीवार के गिरने से जेल के 22 कैदी घायल हो गए। दीवार के ढहने से घायल हुए कैदियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। भींड जेल की बैरक की जर्जर दीवार करीब 150 साल पुरानी थी। दीवार ढहने से बैरक 6 बुरी तरह से नष्ट हो गया है। शनिवार सुबह जेल प्रहरी काे सूचना दी गई कि बैरक का प्लास्टर गिर रहा है, बैरक की दीवार गिर सकती है। लेकिन इससे पहले कोई हरकत में आता बैरक की दीवार गिरना शुरू हाे गई। प्रहरी एवं अन्य जवानाें ने बैरक में कैदियों काे निकालना शुरू किया, लेकिन दुर्भाग्यवश तब तक दीवार गिर गई। वहीं हादसे के बाद जेल में बंद अन्य कैदियों काे दूसरी बैरकाें में शिफ्ट कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद एसपी एवं आरआइ तत्काल मौके पर पहुंच गए लेकिन जेल परिसर में रहते हुए भी जेलर साहब तब पहुंचे जब एसपी एवं आरआइ ने मिलकर दुर्घटना का पूरा मामला संभाल लिया था।

क्या कहना है एसपी मनोज कुमार सिंह का

शनिवार सुबह 5:20 पर भींड जेल की बैरक की दीवार ढहने की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी मनोज कुमार सिंह एवं आरआइ पहुंच गए। और उन्होंने सबसे पहले 22 घायल कैदियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। एसपी मनोज कुमार सिंह ने घटना की सूचना देते हुए बताया कि 22 घायल कैदियों में से राेहित सिंह, विजेंद्र सिंह, कप्तान सिंह की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि इस घटन में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.