Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
ताज़ा खबरेंदेश

पंजाब में भारत-पाक बार्डर पर फिर घुसपैठ की कोशिश, बीएसएफ जवानों ने की फायरिंग

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 जुलाई 2021, शनिवार, तरनतारन। पंजाब में भारत-पाकिस्‍तान बार्डर पर फिर से घुसपैठ की कोशिश हुई है। तरनतारन में भारत – पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो पाकिस्‍तानी घुसपैठियों ने भारत में घुसने की कोशिश की, लेकिन सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने इसे विफल कर दिया। बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठियों को रोकने के लिए फायरिंग की। इसमें दोनों  पाकिस्‍तानी घुसपैठिए मारे गए। बताया जाता है कि दाेनों नशा तस्‍कर हैं। बीएसएफ और पुलिस के जवान पूरे क्षेत्र में सर्च आपरेशन चला रहे हैं।

भारत-पाकिस्‍तान सीमा पर तैनात बीएसएफ की 103 बटालियन के जवानों ने पाक की और से भारतीय इलाके में दाखिल हो रहे इन दो पाक तस्करों को मार गिराया। इसके बाद इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है। घटना शुक्रवार की देर रात करीब दस बजे खालड़ा सीमा क्षेत्र में हुई।  तैनात बीएसएफ के जवानों ने पोस्ट थेह कलां के पास पाकिस्‍तान की और से हरकत महसूस की। बीएसएफ जवानों ने नाईट विजन कैमरों की मदद से देखा की सीमा पर करके कुछ लोग भारतीय इलाके की ओर आ रहे हैं।

इसके बाद बीएसएफ जवानों ने घुसपैठियों को रुकने को कहा, लेकिन उन्‍होंने इस पर ध्‍यान नहीं दिया और जवानो पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में बीएसएफ के जवानों ने भी फायरिंग की और दोनाें घुसपठियों को मौके पर ही मार गिराया। शनिवार सुबह होते ही जवानों ने घटना के बारे में उच्च अधिकारियो को जानकारी दी और पूरे क्षेत्र में पंजाब पुलिस की मदद से सर्च अभियान शुरू कर दिया है। अभी तक दो पाकिस्तानियों के शव ही बरामद हुए हैं। मारे गए लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई।

बता दें कि पंजाब में भारत – पाकिस्‍तान बार्डर पर पाक की ओर से घुसपैठ की लगातार कोशिशें होती रहती हैं। पाकिस्‍तान की ओर से बार्डर क्षेत्र में ड्राेन भी भेजे जाने की घटनाएं होती रही हैं। इन ड्रोन से नशीले पदार्थ और हथियार भेजे जाते हैं। बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठ की कोशिशों को अक्‍सर नाकाम कर देते हैं। ड्रोन से हथियार और नशा भेजने के प्रयास विफल किए गए हैं। इसके बावजूद पाकिस्‍तान की ओर से ये हरकतें बंद नहीं हो रही हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!