Breaking News :
>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

2024 में ‘खेला’ नहीं, सत्ता के लिए मोदी का ‘मेला’ होगा : रामदास अठावले

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 जुलाई 2021, शनिवार, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने अपने अंदाज में बंगाल की मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंन कहा, ‘ ममता बनर्जी बोल रही हैं की 2024 में खेला होगा, मैं उनको बताना चाहता हूं कि 2024 में नरेंद्र मोदी का मेला होगा और वो दोबारा सत्ता में आएंगे। भाजपा को विपक्ष से डर नहीं लगता। आप जितना विरोध भाजपा का करेंगे, भाजपा उतनी मजबूत होगी।’

तृणमूल कांग्रेस नेता और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी द्वारा मोदी विरोधी गठबंधन की संभावना के बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने गुरुवार को कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में पीएम नरेंद्र मोदी का सामना करना ममता बनर्जी की क्षमता से परे है। रामदास अठावले ने ट्विटर पर कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में पीएम मोदी के नेतृत्व में कोई ‘खेला’ नहीं बल्कि एक ‘मेला’ होगा। प्रचंड जीत के साथ पीएम मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री चुने जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि नरेंद्र मोदी का सामना करना ममता बनर्जी की क्षमता में नहीं है। आने वाले (लोकसभा) चुनाव में नरेंद्र मोदी एक बार फिर स्पष्ट बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनेंगें। यह बात उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कही है।

केंद्रीय मंत्री अठावले की यह प्रतिक्रिया तब आई है जब ममता बनर्जी 2024 में खुद को पीएम मोदी के खिलाफ प्रमुख दावेदार के रूप में पेश करने के लिए दिल्ली के गलियारों में तेजी से कदम बढ़ा रही हैं। इनदिनों बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी अन्य विपक्षी नेताओं के साथ भाजपा विरोधी रुख के साथ बातचीत कर रही हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!