Breaking News :
>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना
ताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार की पहली परीक्षा – 2 बजे होगा फ्लोर टेस्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। ३० नवम्बर, २०१९ शनिवार। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार को आज विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना होगा। शिवसेना और एनसीपी ने अपने विधायकों को व्हिप जारी करते हुए आज विधानसभा में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।  कांग्रेस ने भी अपनी विधायकों को तीन लाइनों की व्हिप जारी की है। महाविकास आघाड़ी (कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना) के बहुमत परीक्षण से पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी महाराष्ट्र के विधानभवन पहुंचे।

वहीं,शिवसेना के नेता संयज राउत ने ट्वीट कर 170 से अधिक विधायकों के समर्थन का दावा किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आज बहुमत साबित करने का दिन 170+++++……..। आगे लिखा कि हमको मिटा सके ये जमाने में दम नहीं, हमसे जमाना खुद है… जमाने से हम नहीं।

तीन दलों (कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना) का गठबंधन महा विकास अघाड़ी में शिवसेना के पास 56, एनसीपी के पास 54 और कांग्रेस के पास 44 विधायक हैं। बहुमत साबित करने के लिए बहुमत का आंकड़ा 145 है जबकि, महागठबंधन के पास विधायकों की संख्या 154 है। इसके बाद रविवार को ही विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। साथ ही विरोधी पक्ष नेता की भी घोषणा होगी। रविवार को ही राज्यपाल अपना अभिभाषण भी देंगे।  आज दोपहर 2 बजे बहुमत साबित किया जाएगा।

 गवर्नर ने दिया था 3 दिसंबर तक का समय

उद्धव ठाकरे को पहले गवर्नर ने 3 दिसंबर तक बहुमत साबित करना का समय दिया गया था। लेकिन, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से ही जल्द से जल्द साबित करना चाहते हैं। कहा जा रहा है ठाकरे जल्दी कैबिनेट विस्तार करना चाहते हैं। बहुमत परीक्षण से पहले महा विकास अघाड़ी ने भाजपा के कालिदास कोलंबकर को प्रोटेम स्पीकर से हटा दिया गया है और एनसीपी के दिलीप वलसे पाटिल को नया प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र में हुए सियासी घमासान के बाद मंगलवार को महा विकास अघाड़ी ने मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में 162 विधायकों के समर्थन का दावा किया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!