Breaking News :
>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा>>‘जन नायकन’ की OTT रिलीज डेट तय, 21 अगस्त से ZEE5 पर होगी स्ट्रीम>>सोमेश्वर के धौलाघाट में श्रम विभाग का विशाल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित>>पीपलकोटी टनल हादसा: लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 10>>कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार>>सीओ नीरज-निहारिका सेमवाल की मुसीबतें बढ़ी>>अजमेरी बाजार में कई दुकानों लगी भीषण आग, करीब 20 मिनट बाद पहुंची दमकल टीम>>SDRF ने बीन नदी में फंसे दो यात्रियों और जंगल में फंसे छह छात्रों को सकुशल निकाला>>मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम की अहम बैठक>>सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी>>आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या>>विकासनगर में ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा, चार नेपाली आरोपी गिरफ्तार
खेल-जगतताज़ा खबरें

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर ने पिंक बॉल टेस्ट में रचा इतिहास

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। ३० नवम्बर, २०१९ शनिवार। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर ने पिंक बॉल टेस्ट में इतिहास रच दिया है। वार्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ तिहरा शतक बनाते हुए डे नाइट टेस्ट में सबसे बड़ा स्कोर बना डाला। वार्नर अब ‘पिंक बॉल’ टेस्ट मैच में ट्रिपल सेंचुरी बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। पाकिस्तान के अजहर अली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसा किया था।

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच एडिलेड में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। डेविड वार्नर और मार्नस लाबुशाने की शानदार पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने पहाड़ जैसा स्कोर बनाया है। 500 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाली कंगारू टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है। पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के दूसरे मुकाबले में डेविड वार्नर ने इतिहास रच दिया। उन्होंने पहले ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डे नाइट टेस्ट में दोहरा शतक बनाने का कमाल किया और फिर तिहरा शतक बनाते हुए इतिहास रच दिया।

पाकिस्तान के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में डेविड वार्नर ने यादगार पारी खेली। पहले दिन वार्नर ने 156 गेंद पर 12 चौके लगाकर अपना शतक पूरा किया था। इसके बाद दूसरे दिन उन्होंने 260 गेंद पर 23 चौके की मदद से अपने दोहरा शतक पूरा किया था। वार्नर का बल्ला यहीं नहीं रुका और उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए तिहरा शतक बनाते हुए डे नाइट टेस्ट का सबसे बड़ा स्कोर बना डाला।  389 गेंद पर वार्नर ने 37 चौके लगाते हुए ट्रिपल सेंचुरी पूरी की। डेविड वार्नर ने आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में भी सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वार्नर ने दूसरे दिन पाकिस्तान के खिलाफ 255वां रन बनाते ही यह कमाल कर दिखाया। भारत के कप्तान विराट कोहली ने चैंपियनशिप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 254 रन की नाबाद पारी खेली थी। यह एडिलेड टेस्ट से पहले चैंपियनशिप की सबसे बड़ी पारी थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!