Breaking News :
>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

युवाओं के लिए अच्छी खबर – खुलेगी 24 हजार पदों पर भर्ती

  • आठ माह के भीतर 5500 पदों पर पूरी हो जाएगी भर्ती प्रक्रिया
  • मुख्यमंत्री ने विभागों में भर्ती को तय की सचिवों की जिम्मेदारी
  • भती प्रक्रिया की रिपोर्ट हर 10 दिन में उपलब्ध कराने के निर्देश
  • संविदा पर काम कर रहे कर्मियों को नियमित भर्ती में अधिमान

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। ३० नवम्बर, २०१९ शनिवार। सरकारी नौकरी की आस लगाए प्रदेश के युवाओं के लिए राहतभरी खबर। सरकार अब विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े 24 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज करने जा रही है। इस कड़ी में अगले आठ माह के भीतर साढ़े पांच हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। सचिवालय में शुक्रवार को सरकारी विभागों में भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दो टूक कहा कि इसमें शिथिलता सहन नहीं की जाएगी। विभागीय सचिवों की जिम्मेदारी तय करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि भर्ती प्रकिया की प्रगति की रिपोर्ट हर 10 दिन में कार्मिक सचिव को उपलब्ध कराई जाए।

प्रदेश के सरकारी विभागों में बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं। इनमें लगभग 24 हजार पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। अब सरकार ने नौकरियों का पिटारा खोलते हुए इन पदों को तेजी से भरने का निश्चय किया है। मुख्यमंत्री रावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक में बताया गया कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से बताया से साढ़े पांच हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। आठ माह में यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। राज्य लोकसेवा आयोग की ओर से बताया गया कि उत्तराखंड सिविल जज भर्ती प्रक्रिया दिसंबर तक और अर्थ एवं संख्याधिकारी व सहायक वन संरक्षक की भर्ती प्रकिया अगले साल मार्च तक पूरी कर ली जाएगी।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार रिक्त पदों पर जल्द से जल्द भर्ती कराना चाहती है। इसमें लापरवाही सहन नहीं होगी। उन्होंने रिक्त पदों और इन्हें भरने को हुई कार्रवाई का ब्योरा मुहैया न कराने वाले विभागों पर नाराजगी जताते हुए यह जल्द मुहैया कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने भर्ती प्रक्रिया की मॉनीटरिंग के लिए शासन स्तर पर समिति बनाने के निर्देश दिए। विभागों की ओर से भेजे जाने वाले अधियाचनों में कोई कमी न रहे, इसके लिए लोकसेवा व अधीनस्थ सेवा चयन आयोगों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने समान प्रकृति के पदों को एक साथ भरने पर जोर दिया, ताकि आवेदकों को बार-बार आवेदन करने से राहत मिल सके।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों में रिक्त पदों के सापेक्ष कार्य कर रहे उपनल, पीआरडी व अन्य संविदा कर्मियों का ब्योरा मुहैया कराने को भी कहा। साथ ही निर्देश दिए कि संविदा पर काम कर रहे कर्मियों को नियमित भर्ती में अधिमान दिया जाए।

मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि चालू वित्त वर्ष को सरकार रोजगार वर्ष के रूप में मना रही है। इसे देखते हुए रिक्त पदों भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है। साढ़े आठ हजार पद अधियाचन की प्रक्रिया में हैं। 5500 पदों पर भर्ती प्रारंभ की गई है। अन्य पदों को भी जल्द भरने के निर्देश दिए गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!