Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पहुँचे नई दिल्ली, 18 सांसदों के साथ होने का दावा

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जुलाई 2022, मंगलवार, नई दिल्लीमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार की देर रात राजधानी नई दिल्ली पहुंच गए हैं। वह रात में मुंबई से विमान के जरिए इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर पहुंचे। शिंदे एयरपोर्ट से सीधे महाराष्ट्र सदन पहुंचे, जहां सुरक्षा के बीच बुके देकर स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री एकनाथ श‍िंदे की अगुवाई में श‍िवसेना व‍िधायकों की बगावत के बाद के अब सांसद भी विद्रोह के मूड में हैं। महाराष्ट्र से शिवसेना के एक सांसद के दावे के अनुसार कम से कम 12 सांसद लोकसभा में एक अलग गुट बनाएंगे। बागी सांसद शिंदे के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। वहीं शिंदे के दिल्ली दौरे को मंत्रिमंडल बंटवारे पर चर्चा के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

30 जून को यहां मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शिंदे का राष्ट्रीय राजधानी का यह दूसरा दौरा होगा। शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 8 और 9 जुलाई को नई दिल्ली का दौरा किया था। दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की थी।

एकनाथ शिंदे के साथ सोमवार को हुई ऑनलाइन मीट‍िंग में श‍िवसेना के 12 सांसद शाम‍िल हुए। इसमें सदाशिव लोखंडे, हेमंत गोडसे, हेमंत पाटील, राजेंद्र गावित, संजय मंडलीक, श्रीकांत शिंदे, श्रीरंग बारणे, राहुल शेवाळे, प्रतापराव जाधव, धैर्यशील माने, कृपाल तुमाने, भावना गवळी शामिल हुए। वहीं विनायक राउत, अरविंद सावंत, गजानन कीर्तिकर, संजय जाधव, ओम राणे निम्बालकर और राजन विचार सोमवार को शिंदे की ओर से बुलाई गई बैठक में शामिल नहीं हुए। वहीं दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री एक नाथ शिंदे ने कहा कि हमारे साथ 12 नहीं 18 सांसद है। शिवसेना के सांसदों से आज मिलेंगे।

इस बीच, सुप्रीम कोर्ट महाराष्ट्र में हालिया राजनीतिक संकट से संबंधित याचिकाओं पर 20 जुलाई को सुनवाई करने वाला है, जिसके कारण महाविकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई थी। उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना कुछ सप्ताह पहले दो फाड़ हो गई थी और 40 विधायक एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट में शामिल हो गए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!