Breaking News :
>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
ताज़ा खबरेंदेश

उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड समेत कुछ अन्य राज्यों में होगी भारी बारिश, जारी किया गया अलर्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जुलाई 2022, मंगलवार, नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों अभी भी लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली सहित कुछ राज्यों में बारिश को मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर पूर्वानुमान और चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24-72 घंटों के बीच उत्तर प्रदेश के पश्चिमी, पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश के आसार है। उत्तराखंड के कई जिलों में 20 जुलाई को अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। बिहार के पांच जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली व आसपास के क्षेत्र : मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को भी उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है । अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। मानसून की अक्षीय रेखा के दिल्ली से होकर गुजरने की संभावना बन रही है। बुधवार को अलग-अलग इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है। तापमान में भी गिरावट आएगी।

उत्तर प्रदेश : मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। अनुमान के मुताबिक प्रदेश मे 19-22 जुलाई के बीच गरज चमक के साथ तेज बारिश होगी। मौसम विभाग ने इसको लेकर डार्क यलो अलर्ट जारी किया है। सीएसए के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि टर्फ लाइन अभी तक मध्य भारत में थी। अब यह ऊपर की ओर बढ़ रहा है जिसके कारण 19 जुलाई से बारिश की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि 20-21 जुलाई को पूरे प्रदेश में मॉनसून सक्रिय होगा जिससे भारी बारिश के आसार बन रहे है।

पंजाब : मानसून के पूरी तरह से सक्रिय होने के चलते मंगलवार से पंजाब में तीन दिन तक भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने आरेंज अलर्ट भी जारी किया है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलावार को पंजाब के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद बुधवार को पूरे पंजाब और गुरुवार को कई जिलों में वर्षा की संभावना है।

बिहार : मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को उत्तर बिहार के पांच जिलों के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, अररिया एवं किशनगंज जिले में मेघ गर्जन, बिजली चमकने के साथ भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। पटना व इसके आसपास आंशिक बादल छाए रहने के साथ छिटपुट वर्षा के आसार हैं। मौसम विज्ञानी की मानें तो प्रदेश में 24-48 घंटों के दौरान सक्रिय होने के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों में वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि के आसार है।

उत्तराखंड के सात जिलों के लिए अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 20 जुलाई को उत्तराखंड के सात जिलों के लिए अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 21 और 22 जुलाई के लिए भी पर्वतीय जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, ऊधमसिंहनगर, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इसके लिए इन जिलों को आरेंज अलर्ट में रखा गया है। 20 के लिए देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, उधमसिंहनगर व हरिद्वार जिलों के कुछ स्थानों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश होने के साथ कहीं कहीं अत्यंत भारी बारिश होने को लेकर रेड अलर्ट यथावत रखा गया है। शेष जिलों में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का आरेंज अलर्ट है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!