Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

लखनऊ के लुलु मॉल में हुए नमाज विवाद को लेकर एक्शन में उत्तर प्रदेश पुलिस

सख्ती के साथ हो रही है पूछताछ

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जुलाई 2022, मंगलवार, लखनऊ। उत्तर भारत के सबसे बड़े शापिंग माल लखनऊ के लुलु माल में बीत बुधवार यानी 13 जुलाई को दस लोगों के नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश के बाद पुलिस हरकत में आ गई। लखनऊ पुलिस ने नमाज पढ़ रहे दस में से चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन पर शिकंजा कसा है। अभी छह अन्य की तलाश जारी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीते दिनों कानून-व्यवस्था बिगाड़ने के प्रयास की कई घटनाओं पर पुलिस को सख्त कार्रवाई का निर्देश देते ही लखनऊ पुलिस ने लुलु माल में 13 जुलाई को नमाज पढ़ रहे दस में से चार लोगों को पकड़ा है। लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी में इन चारों से सख्ती से पूछताछ हो रही है। बताया जा रहा है कि चार में तीन लखनऊ और एक सीतापुर के निवासी हैं। पुलिस का प्रयास सभी दस लोगों को हिरासत में लेकर इनकी मंशा जानने का भी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रदेश के सभी 75 जिलों के डीएम तथा एसपी/एसएसपी के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग पर कानून-व्यवस्था को लेकर बेहद गंभीर चर्चा की थी। इस दौरान उन्होंने लखनऊ के लुलु माल की घटना के साथ कन्नौज के प्रकरण पर भी काफी जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकरण को नियंत्रण में करने के लिए ऊपर से किसी भी निर्देश तथा आदेश का इंतजार ना करें। तत्काल अपने स्तर से कार्रवाई करें। हमारी प्राथमिकता प्रदेश के हर नागरिक को सुरक्षित रखने की है।

उनके अंदर से हर प्रकार के भय को बाहर निकालने की है। उन्होंने कहा कि कहीं पर भी कोई ऐसी कोई घटना न हो, जिससे दूसरे धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हो। किसी भी धार्मिक यात्राओं/जुलूसों में अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। इसी दौरान लखनऊ में लुलु माल में नमाज विवाद पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो रही है, किसी के भी कानून को हाथ में लेने का प्रयास करने पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लखनऊ में खुले एक नए माल को राजनीति का अड्डा बना दिया गया है। उसके नाम पर सड़क पर प्रदर्शन हो रहे हैं। बेवजह बयानबाजी की जा रही है। इस मामले को लखनऊ प्रशासन को गंभीरता से लेना चाहिए। इसी तरह उन्होंने पिछले दिनों कन्नौज में हुई हिंसक घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इसमें अधिकारियों की लापरवाही भी सामने आई, जो कि स्वीकार नहीं की जाएगी। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!