Breaking News :
>>मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज>>जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत>>अपने यादव कार्यकर्ताओं की भी नहीं रही सपा, राजभर ने अखिलेश को घेरा>>बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान>>लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत>>‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 120 करोड़ के पार पहुंची कमाई>>Vi के शेयर में अचानक आई तेजी, 3% से ज्यादा चढ़ा स्टॉक>>‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प के साथ भाजपा ने तैयार किया जनसेवा का रोडमैप>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

चारधाम यात्रा व्यवस्था की समीक्षा बैठक में महाराज की हिदायत : “अधिकारी पूरी तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें”

तीर्थयात्रियों का ‘‘अतिथि देवों भवः‘‘ की भावना से सम्मान करते हुए उनको हर संभव सुविधायें मुहैया की जायें : पर्यटन मंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 मई 2022, शनिवार, चमोली (उत्तराखंड)। पर्यटन, सिंचाई, संस्कृति, जलागम प्रबंधन, बाढ़ नियंत्रण उत्तराखंड सरकार सतपाल महाराज ने शनिवार को जिला कार्यालय सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते हुए बद्रीनाथ में यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि चारधाम यात्रा राज्य की प्रतिष्ठा का सवाल है। तीर्थयात्रियों का ‘‘अतिथि देवों भवः‘‘ की भावना से सम्मान करते हुए उनको हर संभव सुविधायें मुहैया की जायें।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों से अपील की है कि यदि कोई तीर्थयात्री डायबटीज, हायपरटेंशन, ब्लडप्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो, तो वे अपना स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सक से परामर्श लेकर ही यात्रा करें। ताकि स्वास्थ्य को लेकर परेशानी न हो।

पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा से होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य सभी व्यवसायियों को भी आर्थिक लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने धाम में यात्रियों के ठहरने की क्षमता के अनुसार पंजीकरण व्यवस्था में संशोधन करने के निर्देश दिए। एनएच, लोनिवि, बीआरओ एवं सड़क से जुड़े विभागों को सडकों का सुधारीकरण पर विशेष फोकस रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि मानसून सीजन निकट है। जहाँ पर भी सडकें खराब है, उनको ठीक किया जाए। भूस्खलन क्षेत्रों पर प्रोटेक्शन वर्क एवं सडक किनारे नालियों की साफ सफाई की जाए। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ स्थानों में फुटपाथ का लेवल सडक लेवल से ऊपर बनाने से बरसात में सडकों पर पानी जमा होने की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने एनएच अधिकारियों को तत्काल इस समस्या का समधान करने के निर्देश भी दिए।  

पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि धाम और यात्रा मार्ग पर नियमित साफ सफाई एवं सेनेटाइजेशन की व्यवस्थायें सुनिश्चित की जाए। एकत्रित कूड़े का उचित निस्तारण करें। पेट्रोल, डीजल व राशन का पर्याप्त स्टाक रखने के साथ ही होटल, रेस्टोंरेंट व ढाबों में गुणवक्तायुक्त भोजन की नियमित जाँच करें। ट्रक एवं अन्य मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने को पूरी तरह प्रतिबंधित करते हुए दुपहिया एवं सवारी वाहनो में भी क्षमता के अनुसार यात्रियों को ले जाने की अनुमति दी जाए। वाहन चालक यात्रियों से मधुर व्यवहार रखें।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने हेमकुण्ड साहिब यात्रा मार्ग पर भी यात्री सुविधाओं के पुख्ता इंतेजाम करने के निर्देश दिए। गोविंदघाट में सिल्ट जमा होने के कारण नदी का लेवल ऊपर उठने से संभावित खतरे को देखते हुए उन्होंने ड्रेजिंग कराने हेतु शीघ्र प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा हमारी प्रतिष्ठा का सवाल है। सभी अधिकारी पूरी तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। किसी भी अधिकारी को फोन आने पर फोन अवश्य उठाए। किसी कारण से उपलब्ध न होने की दशा में काॅलबैक अवश्य करें। उन्होंने टैक्सी डाइवर एवं टूर ऑपरेटरों से भी अपील की कि वे तीर्थयात्रियों से मधुर व्यवहार रखें। तीर्थयात्रियों को हमारे अन्य पर्यटक एवं धार्मिक स्थलों के बारे में जानकारी दें। पर्यटकों को रिवर राफ्टिंग, एंग्लिंग एवं अन्य साहसिक गतिविधियों से भी जोड़ा जाए।

बैठक में कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, जिलाधिकारी वरूण चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्वेता चैबे, डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, सीएमओ एसपी कुडियाल, सीईओ बीकेटीसी बीडी सिंह, एसडीएम अभिनव शाह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!