Breaking News :
>>मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज>>जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत>>अपने यादव कार्यकर्ताओं की भी नहीं रही सपा, राजभर ने अखिलेश को घेरा>>बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान>>लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत>>‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 120 करोड़ के पार पहुंची कमाई>>Vi के शेयर में अचानक आई तेजी, 3% से ज्यादा चढ़ा स्टॉक>>‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प के साथ भाजपा ने तैयार किया जनसेवा का रोडमैप>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में उत्तराखंड के प्रवासी नागरिकों के साथ संवाद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 मई 2022, शनिवार, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में उत्तराखंड के प्रवासी नागरिकों के साथ संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश के अंदर पहली बार ऐसा हुआ है कि कोई पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सारे मिथक तोड़ते हुए दोबारा सत्ता में आई है, और यह सब आप सभी के आशीर्वाद के वजह से संभव हो पाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 4 जुलाई 2021 को उन्हें मुख्य सेवक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। 6 महीने के उस कठिन कार्यकाल में 600 से ज्यादा निर्णय हमने लिए, हर सेक्टर में हमने निर्णय लिया। प्रदेश की जनता कोरोना महामारी के कारण विपदा झेल रही थी, पर्यटन सेक्टर से जुड़े व्यापारी भाइयों सहित अन्य सभी के लिए हमने आर्थिक पैकेज दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में एक नई कार्य संस्कृति एवं कार्य व्यवहार आया है। प्रदेश के समग्र विकास के लिए सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए राज्य में नई सरकार के गठन के साथ ही कई संकल्प लिए गए हैं । राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य करेगी। सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारीकरण पर अधिकारियों को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। हमारी प्राथमिकता हमेशा ही अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकार एवं प्रशासन की सेवा पहुंचाना होगा। हमने जनता से जो वायदे किये हैं, वे सभी पूरे किये जायेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पर्यावरण मित्रों का एक दिन का मानदेय बड़ाकर 500 रुपए कर दिया है। गरीब परिवारो हेतु एक साल में तीन सिलेंडर मुफ़्त देने का प्रबंध भी कर दिया गया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने उत्तराखंड में वृद्घावस्था पेशन योजना पर बड़ा फैसला लेते हुए अब पति-पत्नी दोनों को वृद्घावस्था पेंशन योजना का लाभ दिया हैं। हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार पर रोक लगाने हेतु एप भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड- 1064 का शुभारम्भ किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम यात्रा बीते 2 सालों में कोविड संक्रमण के कारण नहीं चल पाई थी ऐसे में इस बार यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम यात्रा हमारी चुनौती है लेकिन सरकार इसे सुव्यवस्थित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सहित राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने उन्हें चंपावत से चुनाव लड़ने का अवसर प्रदान किया। उन्होंने कहा कि मां पूर्णागिरी की इच्छा से ही यह संभव हो पाया है। चंपावत की भूमि न्याय के देवता गोलजू, ब्यांदुरा बाबा, बाराही एवम् घटोत्कच की भूमि रही है। सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद रहा कि उन्हें यहां से चुनाव लड़ने का अवसर प्राप्त हुआ। पिथौरागढ़ एवं खटीमा के बीच होने के वजह से चंपावत क्षेत्र से वह पहले से जुड़े हुए हैं।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य रक्षा एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट, सांसद श्रीमती लॉकेट चटर्जी, दिल्ली से विधायक मोहन सिंह बिष्ट, दिल्ली प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता,
उत्तराखंड प्रवासी प्रकोष्ठ के दिल्ली प्रदेश के सयोजक हरेंद्र डोलिया,
उत्तराखंड प्रकोष्ठ दिल्ली के प्रभारी अर्जुन सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!