Breaking News :
>>मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज>>जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत>>अपने यादव कार्यकर्ताओं की भी नहीं रही सपा, राजभर ने अखिलेश को घेरा>>बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान>>लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत>>‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 120 करोड़ के पार पहुंची कमाई>>Vi के शेयर में अचानक आई तेजी, 3% से ज्यादा चढ़ा स्टॉक>>‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प के साथ भाजपा ने तैयार किया जनसेवा का रोडमैप>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने रामनगर क्षेत्र के कई क्षेत्रों का किया स्थलीय निरिक्षण

जिलाधिकारी ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में हुए नगदी फसलों के नुकसान का स्वआंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 मई 2022, शनिवार, हल्द्वानी। विगत दिनों आई आँधी, तूफान एवं अतिवृष्टि से जनपद के विभिन्न स्थानों पर काश्तकारों की नगदी फसलों को भारी नुकसान, पॉली हाउस के उड़ने एवं सोलर फेन्सिंग खराब होने की शिकायत प्राप्त होने पर आज जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने रामनगर क्षेत्र के छोई, श्यामपुर, खुशालपुर बुक्सा, मोतीपुर, भगीरथपुर, नरीपुर, पदमपुर, नाथुपुर, हरिपुर तिवारी, लच्छी श्यामपुर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने काश्तकारों की आम लीची के 40 प्रतिशत से अधिक नगदी फसल के नुकसान होने की जानकारी पर क्षेत्रीय काश्तकारों को अहेतुक सहायता राशि प्रदान की गई है तथा उद्यान विभाग द्वारा क्षेत्रों का वृहद सर्वेक्षण एवं मूल्यांकन के उपरान्त अवशेष मुआवजा राशि काश्तकारों को यथाशीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने उद्यान विभाग को जिला योजनान्तर्गत काश्तकारों को होने वाली क्षति का भी आंकलन सम्मिलित कराए जाने को कहा। श्यामपुर छोई के अतरसिंह की 15 एकड़ भूमि में लगभग 200 आम लीची के जड़ से उखडे़ हुए पेड़ों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई किये जाने का आश्वासन क्षेत्रीय काश्तकारों को दिया। उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में हुए नगदी फसलों के नुकसान का स्वआंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त रामनगर के विभिन्न क्षेत्रों के अन्तर्गत हरिपुर तिवारी में देवेन्द्र सिंह के चार पॉलीहाउस की छतों हेतु तत्काल काश्तकारों को पॉलीथीन उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए। साथ ही काश्तकारों को जिरेनियम के अलावा फ्लोरीकल्चर के क्षेत्र में लिलियम का उत्पादन बढ़ाने के साथ ही उसके बिक्री के बाजार के लिए रामनगर, कालाढुंगी, व लामाचौड़ क्षेत्र में व्यापक रूप से फूलों की खेती करते हुए काश्तकारों को फूलों की बिक्री के लिए ट्रांसपोर्ट व्यवस्था कराये जाने पर बल दिया।

जिलाधिकारी के स्थलीय भ्रमण के दौरान पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी माह से प्रत्येक 15 दिन में रामनगर में प्रवास कर लोगों की समस्याओं का निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुमाऊँ एवं गढ़वाल के मुख्य व्यवसायिक स्थल रामनगर की नंदा मार्केट को स्थापत्य कला को जोड़ते हुए स्थानीय कला को भी बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्वरोजगार में भी अग्रेत्तर व्यवस्था हो सकेगी जिसके लिए हल्द्वानी, नैनीताल के बाद अब तीसरे चरण में रामनगर को भी सेवा से जोड़ा जाएगा।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए शीघ्र ठोस कार्यवाही के साथ ही अवैध खनन पर रोक लगाये जाने कि लिए राजस्व, पुलिस एवं वन विभाग की टीमों द्वारा संयुक्त कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान एसडीएम रामनगर गौरव चटवाल, जिला उद्यान अधिकारी डॉ० नरेन्द्र कुमार, तहसीलदार प्रभारी उद्यान सचल दल अर्जुन पटवाल, नाथुपुर के प्रधान बबलू चौधरी के अलावा क्षेत्र के अन्य काश्तकार मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!