Breaking News :
>>मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज>>जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत>>अपने यादव कार्यकर्ताओं की भी नहीं रही सपा, राजभर ने अखिलेश को घेरा>>बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान>>लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत>>‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 120 करोड़ के पार पहुंची कमाई>>Vi के शेयर में अचानक आई तेजी, 3% से ज्यादा चढ़ा स्टॉक>>‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प के साथ भाजपा ने तैयार किया जनसेवा का रोडमैप>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

चारधाम यात्रा की समीक्षा बैठक में पर्यटन मंत्री महाराज ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

र्यटन मंत्री के निर्देश – घोड़े, खच्चरों की मौत पर भी जिम्मेदारी तय करें।

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 मई 2022, शनिवार, रूद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यात्रा मार्गों पर तीर्थयात्रियों को त्वरित प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जाए। रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में शनिवार को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा की दृष्टि से जनपद के सभी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ-साथ हिदायत दी कि सभी अधिकारी अपने फोन उठायें। यदि किसी कारणवश नहीं उठा पाते हैं तो वापस संबंधित नम्बर पर कॉल करें। तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा हुई तो कार्यवाही की जायेगी।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कोविड महामारी ने मनुष्य के फेफड़ों को सबसे अधिक प्रभावित किया है। ऐसे में तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्गों में ऑक्सीजन और उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों से अनुरोध किया कि वह यात्रा पर जाने से पहले डॉक्टर से जाँच करवाने के अलावा उनकी सलाह अवश्य लें। पर्यटन मंत्री ने चार धाम मार्गों पर घोड़े व खच्चरों की मौत को भी गंभीरता से लिया। पशुपालन विभाग को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि घोड़े-खच्चरों को उचित आराम और चारा दिया जाए। साथ ही उन्होंने घोड़े-खच्चरों की मौत के लिए उनके मालिकों पर भी जवाबदेही तय करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि चार धाम यात्रा अपने चरम चरण में प्रवेश कर चुकी है। ऐसे में संबंधित विभाग के प्रत्येक अधिकारी को फोन उठाना चाहिए और यदि वह कॉल लेने की स्थिति में नहीं है, तो उसे वापस कॉल करना होगा। उन्होंने उन तीर्थयात्रियों के आगमन पर प्राथमिकता देने का सुझाव दिया, जिन्होंने पहले ही चारधाम के लिए होटल और अन्य बुकिंग कर ली है। उन्होंने यह भी स्पष्ट रूप से कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी असुविधा से बचने के लिए यात्रा मार्ग के बीच में रोकने के बजाए तीर्थयात्रियों को पहले ही पड़ाव पर रोका जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने लोक निर्माण विभाग के सचिव से फोन पर वार्ता कर निर्देश दिए कि केदारनाथ यात्रा मार्गो पर पर्याप्त संख्या में जेई और अन्य अधिकारी तेनात किये जायें। उन्होने यात्रा मार्ग पर बने वैकल्पिक मार्ग और निर्माणाधीन पुलों का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश देने के साथ ट्रेक रूटों की रेलिंगों को भी जल्द सही करने के निर्देश दिए।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने ऑनलाइन माध्यम से बैठक में जुड़े पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर से बात कर पंजीकरण प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। जिससे तीर्थयात्रियों को पंजीकरण कराने साथ ही अन्य जानकारी भी मैसेज में प्राप्त हो जाए। इसके अलावा उन्होने यात्रा ट्रेक और केदारनाथ मंदिर के आसपास शीघ्रता से तीर्थयात्रियों के लिए टीन शेड भी बनाए जाने के निर्देश दिए। जिससे बारिश के दिनों में श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना ना करना पड़ेगा।

पर्यटन मंत्री महाराज ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यात्रा के दौरान होने वाली तीर्थयात्रियों की मौत के बाद शव को उनके परिजनों तक पहुँचाने के लिए एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराने में आ रही दिक्कतों का समाधान किया जाए। उन्होंने यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने पर भी जोर दिया।

बैठक में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, बदरी केदार समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, जिला पंचायत अमरदेई शाह, डीएम रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महावीर पंवार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा उमा आर्य, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, जिला सह मीडिया प्रभारी बुद्धि बल्लभ थपलियाल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी पंकज कपरवान, रुद्रप्रयाग नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत
रुद्रप्रयाग ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जोशी, तलानागपुर मंडल अध्यक्ष शुभाष पुरोहित, जिला अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल रुद्रप्रयाग अंकुर खन्ना, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयंती प्रसाद कुरवांचलि एवं पूर्व प्रदेश महिला मौर्चा सदस्य सरला खंडूड़ी सहित एनएचआई, पीडब्ल्यूडी, पंचा‌य‌ती राज, स्वास्थ्य, पशुपालन, बिजली और पेयजल सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!