Breaking News :
>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

इस वर्ष भी आस्था का प्रतीक ‘माँ नंदा देवी महोत्सव’ सादगी के साथ किया जाएगा आयोजित

  • आस्था के प्रतीक नंदा देवी महोत्सव में इस बार नहीं होगा डोला भ्रमण व भंडारा

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 सितम्बर 2021, शुक्रवार, नैनीताल। शहर के आस्था का प्रतीक माँ नंदा देवी महोत्सव इस वर्ष भी सादगी के साथ आयोजित किया जाएगा। कोविड की बाध्यता के चलते धार्मिक अनुष्ठान तो विधिवत आयोजित होंगे, मगर कदली वृक्ष और माँ नंदा-सुनंदा की मूर्तियों के साथ डोले का शहर भ्रमण नहीं होगा।

हालांकि इस वर्ष श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश कर दर्शन कर पायेंगे।

धार्मिक अनुष्ठानों के लाइव प्रसारण की व्यवस्था भी की जाएगी।

गुरुवार को कलेक्ट्रेट में डीएम धीराज गर्ब्याल ने नंदा देवी महोत्सव आयोजन संस्था श्रीराम सेवक सभा पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में महोत्सव के आयोजित को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि इस वर्ष कदली वृक्ष ज्योलीकोट से लाया जाएगा।

बीते वर्ष की तरह ही कदली वृक्षों के साथ नगर भ्रमण और माँ नंदा-सुनंदा की मूर्तियों के साथ डोला नगर भ्रमण नहीं किया जाएगा।

इस दौरान भंडारे का आयोजन भी नहीं होगा। साथ ही श्रद्धालुओं को प्रसाद चढ़ाने की अनुमति नहीं होगी। सभी धार्मिक अनुष्ठान विधि विधान से कोविड गाइडलाइन को ध्यान में रख संपादित किए जाएंगे। इस वर्ष श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए मंदिर में एंट्री मिल पाएगी। जिसके लिए सभी व्यवस्थाएं जिला प्रशासन और पुलिस की देखरेख में की जाएगी।

धार्मिक अनुष्ठानों को लाइव प्रसारण के लिए शहर के कैपिटल सिनेमाहॉल, श्रीराम सेवक सभा और तल्लीताल डांठ पर बड़े एलईडी स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही लोकल टीवी चैनल पर घर बैठे भी लोग धार्मिक आयोजनों का आनंद ले सकेंगे।

इस बीच देर शाम डीएम धीराज गब्र्याल ने नयना देवी मंदिर का दौरा भी किया।

निरीक्षण में मेला आयोजन की तैयारियों को जांचने के साथ ही आवश्यक निर्देश प्रशासन और पालिका अधिकारियों को दिये।

इस दौरान एसडीएम प्रतीक जैन, ईओ अशोक वर्मा, नयना देवी अमर उदय ट्रस्ट अध्यक्ष राजीव लोचन साह, श्रीराम सेवक सभा अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, कमलेश ढौडियाल, भीम सिंह कार्की, हिमांशु जोशी, विमल चौधरी, देवेंद्र लाल साह, मुकेश जोशी, प्रो0 ललित तिवारी, शैलेंद्र मेलकानी आदि मौजूद रहे।

सम्बंधित खबर के लिए,
यहाँ क्लिक करें: https://akashgyanvatika.com/6-divasiya-maa-nanda-devi-mahotasav-ka-samapam-aaj-28-august-ko-huwa/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!