Breaking News :
>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया करेंगी उत्तराखंड की प्रतिभाओं को निखारने में मदद

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 सितम्बर 2021, शुक्रवार, हरिद्वार। उत्तराखंड में महिला हाकी को बढ़ावा देने को लेकर भारतीय महिला हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने हाकी इंडिया और सरकार से सहयोग की अपील की है।

वंदना ने बताया कि हरिद्वार में एस्ट्रो टर्फ बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। काम पूरा होने के बाद वह महिला हाकी खिलाड़ि‍यों को निखारने का काम करेंगी।

टोक्यो ओलिंपिक में हैट्रिक लगाकर लौटी वंदना कटारिया ने कहा कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपनी मेहनत और लगन से आगे बढ़कर हाकी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित किया। उस वक्त उत्तराखंड में हाकी के लिए न तो ढंग का मैदान था और न ही कोई कोच। स्टेडियम और स्पोट्र्स कालेज की बात तो दूर की कौड़ी थी। घर की आर्थिक स्थिति भी इतनी मजबूत नहीं थी कि अपने स्तर से संसाधन खुद जुटा सकें। परिस्थिति ऐसी थी कि वो दो बहनें एक ही हाकी स्टिक से प्रैक्टिस किया करती थीं। बावजूद इसके उन्होंने तंगहाली में भी अपने जुनून को कायम रखा और अपने हुनर को तराशती रही।

वंदना बताती हैं, उन्होंने जब हाकी खेलना शुरू किया था तो घर की माली हालत अच्छी नहीं थी। दाखिले से लेकर जूते और हाकी स्टिक तक के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे। मां सोरण देवी बताती हैं, उन्होंने और वंदना के स्वर्गीय पिता नाहर सिंह ने बेटियों के जुनून को देखते हुए अभाव में रहकर उनकी हर जरूरत पूरी की। उनके इस त्याग का परिणाम है कि आज वंदना विश्वस्तर पर किसी पहचान को मोहताज नहीं है।

यही वजह है कि कभी एक जोड़ी जूते और हाकी स्टिक को मोहताज वंदना चाहती हैं कि जो दिन उन्होंने देखे, वह किसी और को न देखना पड़े। यही वजह है कि वंदना प्रदेश की प्रतिभाओं को निखारने पर विचार कर रही हैं।

वंदना ने कहा कि हरिद्वार में एस्ट्रो टर्फ बिछने के बाद हरिद्वार सहित उत्तराखंड की हाकी प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलेगा। उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के हाकी के खेल का अनुभव मिलेगा। क्योंकि आज विश्व में कहीं भी प्राकृतिक घास के मैदान पर हाकी नहीं खेली जाती।

कहा कि मैदान तैयार हो जाने के बाद वह आगे की योजना पर काम करेंगी। फिलहाल उनका सारा ध्यान विश्व कप सहित आगे की खेल प्रतियोगिताओं पर है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!