Breaking News :
>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

सरोवर नगरी नैनीताल में चल रहे 6 दिवसीय 118वें माँ नन्दादेवी महोत्सव का आज विधिवत् धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सादगी से हुआ समापन

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 28 अगस्त 2020, नैनीताल (सूचना)। सरोवर नगरी नैनीताल में चल रहे 6 दिवसीय 118वें श्री माँ नन्दादेवी महोत्सव का आज शुक्रवार, 28 अगस्त 2020 को विधिवत् धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सादगी से समापन हुआ।

कोविड-19 के चलते अबकी बार माँ नन्दा-सुनन्दा के डोले को नगर भम्रण करने के बजाय माँ नन्दादेवी मन्दिर परिसर के भीतर ही परिक्रमा कराने के बाद मूर्तियों का नैनी झील में विधिवत् विर्सजन किया गया। इस मौके पर नैनीताल विधान सभा के विधायक श्री संजीव आर्य ने भी माँ नन्दा-सुनन्दा के दर्शन कर आर्शिवाद लिया।

आज प्रातः माँ नन्दादेवी मंदिर परिसर में पूजा अर्चना हुई। इस दौरान यजमान के रूप में ‘माँ नैनादेवी अमर उदय ट्रस्ट’ के अध्यक्ष राजीव लोचन साह सपत्नीक शमिल हुए। दोपहर ठीक 12ः15 बजे माँ नैनादेवी के दरबार से माॅ नन्दा व सुनन्दा के डोले का मन्दिर परिसर के भीतर भ्रमण कराया गया। इस दौरान माँ के जय कारों से मन्दिर परिसर भक्तिमय हो गया। जिला प्रशासन की मौजूदगी में माँ नन्दा व सुनन्दा की प्रतिमाओं का विधिवत् रूप से नैनीझील में विसर्जन कर किया।

माँ नन्दा-सुनन्दा की प्रतिदिन आयोजित होने वाली पूजा, अर्चना एवं आरती का सजीव प्रसारण श्रद्धलुओं तक पहुँचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। महोत्सव एवं माॅ के डोले का सजीव प्रसारण स्थानीय ताल चैनल, यू-ट्यूब, फेसबुक, व्हाट्सएप के माध्यम से किया गया। सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहे सजीव प्रसारण को जिला नैनीताल के अलावा देश दुनिया के लाखों श्रद्धालुओं माॅ नन्दा-सुनन्दा के लाइव दर्शन किये।

आज के इस समापन समारोह के शुभ अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष सचिन नेगी व पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी, उप जिलाधिकारी विनोद कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय थापा, मल्लीताल कोतवाल अशोक कुमार सिंह, श्री रामसेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश चन्द्र बवाड़ी, डॉ० मनोज सिंह बिष्ट, विमल चैधरी, देवेन्द्र लाल साह, राजेन्द्र बजेठा, भीम सिंह कार्की, हिमांशु जोशी, कमलेश ढोंढियाल, कुन्दन सिंह बिष्ट सहित श्री रामसेवक सभा के कई पदाधिकारी व सदस्य आदि मौजूद थे।

 

सम्बंधित खबर के लिए,
यहाँ क्लिक करें:   https://akashgyanvatika.com/due-to-covid-19-special-arrangements-are-done-to-telecast-pooja-aarti-of-nainadevi-mandir-nainital/

https://akashgyanvatika.com/nandashtami-mela-almora/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!