Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

जनसेवा की मिसाल : कोविड ड्यूटी के दौरान खराब हुए थे फेफड़े, CM योगी ने ट्रीटमेंट के लिए द‍िए डेढ़ करोड़ रुपये

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 जुलाई 2021, बुधवार, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए लोहिया संस्थान की महिला रेजिडेंट के फेफड़ों को प्रत्यारोपित कराने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। लोहिया संस्थान की 31 वर्षीय रेजिडेंट डॉ० शारदा सुमन कोविड ड्यूटी करने के दौरान संक्रमित हो गई थीं। इसके बाद डाक्टरों ने उन्हें फेफड़ों को प्रत्यारोपित कराने की सलाह दी थी, मगर खर्च अधिक होने से परिवारजन की उम्मीदें धूमिल होने लगी थीं।

मूलरूप से बिहार की आरा निवासी डॉ० शारदा सुमन के पति भी बिहार में रेजिडेंट हैं। हाल ही में उनकी शादी भी हुई थी। प्रत्यारोपण में इतनी धनराशि खर्च करने में वह सक्षम नहीं थे। चिकित्सा अधीक्षक डा. विक्रम सिंह ने बताया कि निदेशक डा. सोनिया नित्यानंद, सीएमएस डा. राजन भटनागर के साथ उन्होंने सीएम से मुलाकात कर डा. शारदा की जान बचाने के लिए फेफड़े के प्रत्यारोपण का विकल्प बताया। इसके बाद तीन दिनों में ही सीएम योगी ने कमेटी बनाकर धनराशि जारी कर दी।

अब चेन्नई में महिला डाक्टर का फेफड़ा प्रत्यारोपण कराया जाएगा। परिवार का कहना है कि सीएम योगी का शुक्रिया अदा करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं। इससे कोविड सेवा कर रहे अन्य डाक्टरों का हौसला और बढ़ेगा।

फिलहाल, डॉ० शारदा सुमन लोहिया संस्थान के कोविड अस्पताल में पिछले 45 दिनों से इकमो मशीन के सपोर्ट पर जीवन से संघर्ष कर रही हैं। 14 अप्रैल को जब वह संक्रमित हुई थीं तो आठ माह की गर्भवती थीं। 19 अप्रैल को तबीयत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराई गईं। एक मई को आपरेशन कर उनकी डिलीवरी कराई गई। संस्थान के प्रवक्ता डा. श्रीकेश सिंह ने बताया कि डॉ० शारदा ने एक बच्ची को जन्म दिया है, जो स्वस्थ है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!