Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

अब पूर्व की तरह दिल्ली के लिए सुबह 5 बजे से मिलेगी रोडवेज बस

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 जुलाई 2021, बुधवार, देहरादून। रोडवेज प्रबंधन की ओर से दिल्ली के लिए देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार से रोज 50 बसें संचालित करने का आदेश दिया गया है। अब देहरादून आइएसबीटी से सुबह 5:00 बजे से 8:00 बजे तक प्रत्येक 15 मिनट में बस दिल्ली जाएगी। सभी बसें वाया करनाल होकर संचालित होंगी। इसके बाद यात्रियों की उपलब्धता पर बसें दिल्ली भेजी जाती रहेंगी। रात्रि में फिलहाल केवल 4 बसें दिल्ली मार्ग पर जाएंगी, जिनमें 2 दिल्ली जबकि शेष फरीदाबाद और गुरूग्राम जाएंगी।

उत्तर प्रदेश सरकार से आग्रह के बावजूद बस संचालन की मंजूरी नहीं मिलने के बाद उत्तराखंड ने दो जुलाई से वाया यमुनानगर, करनाल होकर दिल्ली के लिए बस चलानी शुरू कर दी थी। देहरादून-मेरठ-दिल्ली के बजाए यह मार्ग 65 किमी लंबा है, लेकिन इसके बावजूद यात्रियों की प्रतिक्रिया बढ़िया मिल रही।

देहरादून के बाद हरिद्वार व ऋषिकेश से भी इसी मार्ग से दिल्ली के लिए बस का संचालन शुरू किया गया था। मंगलवार को दून से दिल्ली के लिए 40 बसें रवाना हुईं। जिनमें 36 बसें शाम तक जबकि चार बसों को रात को भेजा गया। अभी तक देहरादून से दिल्ली के लिए सबसे पहली बस सुबह 6:00 बजे जा रही थी, लेकिन बुधवार से इसे सुबह 5:00 बजे कर दिया गया है।

सुबह 09:30 बजे एक बस फरीदाबाद व सुबह दस बजे एक बस गुरूग्राम भी रवाना की जाएगी। सुबह 10:00 बजे के बाद दिल्ली के लिए दोपहर 2:00 बजे और ढाई बजे बसों का शेड्यूल लगाया गया है। यदि इस बीच यात्रियों की संख्या पर्याप्त होती है तो बसों को दिल्ली भेजा जाता रहेगा। रात को 9:00 व 9:15 बजे 2 बसें दिल्ली और 10:00 बजे एक-एक बस फरीदाबाद व गुरूग्राम भेजी जाएंगी।

अब दिल्ली कश्मीरी गेट आइएसबीटी से भी देहरादून के लिए पहली बस सुबह पांच बजे मिलेगी। रोडवेज अधिकारियों ने दिल्ली आइएसबीटी से भी सुबह पांच बजे से आठ बजे के बीच और शाम को छह बजे से रात दस बजे के बीच बसों का अधिक संचालन करने की बात कही है। यात्रियों की सुविधा को लेकर आनलाइन टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।

उत्तराखंड रोडवेज ने चंडीगढ़ के लिए भी बस सेवा बढ़ा दी है। देहरादून से चंडीगढ़ के लिए पहली बस सुबह 7:00 बजे से शुरू होगी। इसके बाद हर घंटे दोपहर 12:00 बजे तक बस चंडीगढ़ जाती रहेगी। यात्रियों की संख्या के आधार पर रिजर्व में तैनात बसों को किसी भी समय भेजने के आदेश दिए गए हैं। चंडीगढ़ के लिए दून से रात में 10:00 बजे भी बस नियमित कर दी गई है। इसके अलावा ऋषिकेश और हरिद्वार डिपो समेत कोटद्वार से भी चंडीगढ़ के लिए बस संख्या बढ़ा दी गई है। हरिद्वार से रोहूड़ हिमाचल के लिए एक बस जबकि शिमला के लिए 2 बस जा रहीं। देहरादून से धर्मशाला के लिए भी शाम को 5:00 बजे बस भेजी जा रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!