Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
उत्तर-प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बॉलीवुड दिग्गज दिलीप कुमार के निधन पर जताया शोक

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 जुलाई 2021, बुधवार, लखनऊ। बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार का बुधवार सुबह मुंबई के खार हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया है। वह 98 वर्ष के थे और लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे।

दिलीप कुमार के निधन के समाचार से उत्तर प्रदेश में उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। लोगों के साथ हस्तियों ने भी इंटरनेट मीडिया पर दिलीप के निधन पर शोक जताया है।

दिलीप कुमार का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सबसे ज्यादा सम्मान पाने वाले भारतीय अभिनेता के तौर पर दर्ज है। दिलीप कुमार भारतीय सिनेमा जगत के ट्रेजडी किंग और पहले खान सुपरस्टार के रूप में पहचाने जाते हैं।

1944 में फिल्‍म ‘ज्वार भाटा’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले दिलीप कुमार का असली नाम यूसुफ खान था। वह अपने समय में रोमांस के बादशाह थे। वह 1998 में फिल्म ‘किला’ में आखिरी बार दिखे थे।

फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘भारतीय सिनेमा जगत के पुरोधा, अभिनय सम्राट, असंख्य कलाकारों के प्रेरणास्रोत  दिलीप कुमार जी का निधन फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!’

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ‘ट्रेजडी किंग के नाम से प्रसिद्ध बॉलीवुड के अभिनय सम्राट दिलीप कुमार जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। फिल्म जगत में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सदैव उन्हें याद रखा जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवारजन को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो और उनके चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ‘भारतीय फिल्म जगत बाॅलीवुड की प्रसिद्ध व जानी-मानी हस्ती दिलीप कुमार के आज निधन की खबर अति-दुःखद है। अपनी अदाकारी से फिल्मजगत में अमिट छाप छोड़ने वाले दिलीप कुमार को विनम्र श्रद्धांजलि। उनकी फिल्में हमेशा यादगार रहेंगी।’

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ‘मौत उन्हें कहीं ले जा नहीं सकती और चाहने वालों की याद उन्हें कहीं जाने नहीं देगी… वो ‘मुगल-ए-आजम’ का बगावती अंदाज… ‘सलीम’ का अमर किरदार… आप कहीं नहीं जा सकते दिलीप साहब।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!