Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

बेटी को जन्मदिन पर गोल्डन रिटरेवियर नस्ल का कुत्ता देने की चाहत में गंवा दिए 66.39 लाख रुपये

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जुलाई 2021, बुधवार, देहरादून। आए दिन साइबर ठगी के मामले सामने आने के बावजूद लोग जागरूक होने को तैयार नहीं हैं। बिना जांच पड़ताल किए साइबर ठगों को अपनी गाढ़ी कमाई सौंप दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सामने आया। यहां एक महिला ने बेटी को जन्मदिन पर कुत्ते का पिल्ला देने की चाहत में 66.39 लाख रुपये गंवा दिए। महिला ने जस्ट डायल की मदद से आनलाइन कुत्ते का पिल्ला मंगवाया था, लेकिन जस्ट डायल पर कुत्ता उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति के रूप में उन्हें जिसका फोन नंबर मिला, वह साइबर ठग निकला।

साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार मोथरोवाला में रहने वाली महिला ने बताया कि बीती 22 जून को उनकी बेटी का जन्मदिन था। बेटी ने जन्मदिन पर असम से गोल्डन रिटरेवियर नस्ल का कुत्ता मंगाने को कहा। इसके लिए महिला ने लोकल सर्च इंजन जस्ट डायल की मदद ली। इसके जरिये उनकी फोन पर एक शख्स से बात हुई। उसने गोल्डन रिट्रीवर नस्ल के कुत्ते के बच्चे की कीमत 15 हजार रुपये बताई। उसकी आनलाइन डिलीवरी करने के लिए उसने 5 हजार रुपये एडवांस मांगे और बाकी के 10 हजार रुपये डिलीवरी के बाद देने को कहा। इस पर महिला ने उसके बताए बैंक खाते में 5 हजार रुपये आनलाइन भेज दिए।

इसके बाद व्यक्ति ने दोबारा फोन कर कुत्ते के बच्चे को क्वारंटाइन रखने और लाइसेंस के नाम पर महिला से एक लाख रुपये अपने खाते में मंगा लिए। 26 जून को उसने फिर फोन किया और कुत्ते के बच्चे को भेजने के लिए शिपिंग चार्ज के रूप में एक लाख रुपये मांगे। यह रकम उसने बाद में वापस लौटाने की बात कही। इसके बाद उसने सुरक्षा शुल्क, शिपिंग टैक्स समेत अन्य मदों में खर्च का झांसा देकर दो जुलाई तक महिला से 66 लाख 39 हजार 600 रुपये अपने खाते में जमा करा लिए। इसके बाद भी वह रुपये मांग रहा था, लेकिन ठगी का एहसास होने पर महिला ने साइबर थाने में शिकायत कर दी। स्पेशल टास्क फोर्स के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!