Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

“जो नेता कहते हैं पुलिस पर भरोसा नहीं, उन्हें अपनी सुरक्षा वापस कर देनी चाहिए” : पूर्व पुलिस महानिदेशक विक्रम सिंह

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जुलाई 2021, बुधवार, लखनऊ। लखनऊ में दो आतंकियों की गिरफ्तारी को लेकर तेज होती सियासत के बीच पुलिस पर भरोसे का सवाल भी उठ रहा है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान से आहत उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक विक्रम सिंह कहते हैं कि जो नेता कहते हैं कि पुलिस पर भरोसा नहीं है, उन्हें अपनी सुरक्षा वापस कर देनी चाहिए। उनका कहना है कि इस तरह एटीएस की कार्रवाई पर सवाल उठाना गलत है।

पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह कहते हैं कि एटीएस कोर्ट में आरोपितों को पेश कर चुकी है और कोर्ट ने ही उनकी पुलिस रिमांड मंजूर की है। एटीएस के पास जरूर साक्ष्य होंगे। उत्तर प्रदेश ही नहीं दूसरे राज्यों में भी कुछ संगठन एटीएस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाते हैं, पर वहां ऐसी सियासत नहीं होती।

उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र, बंगाल व अन्य राज्यों में भी आतंकी गतिविधियों से निपटने के लिए एटीएस गठित है और आतंकियों के मंसूबे नाकाम करती रहती है। सवाल तो यह है कि एटीएस की कार्रवाई पर सवाल और सिसायी बवंडर कहां खड़ा किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले ऐसे संवेदनशील मामले में सियासी रंग चढ़ाने के प्रयास क्यों किए जा रहे हैं।

विक्रम सिंह कहते हैं कि दूसरे राज्यों में जब एटीएस आतंकियों को दबोचती है, तब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती व अन्य नेता उस कार्रवाई पर संदेह जताने से गुरेज क्यों करते हैं। इसके पीछे बंगाल में ममता बनर्जी और केरल में कम्युनिस्ट दलों के लिए सियासी नरमी है या फिर उत्तर प्रदेश में भाजपा पर हमले का कोई मौका न चूकने की गणित के सवाल भी उठ रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक बृजलाल कहते हैं कि यूपी में कचहरी सीरियल ब्लास्ट की साजिश रचने वाले आतंकियों का मुकदमा वापस लेने का प्रयास सपा शासनकाल में किया गया था। इसी मामले को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने भी तुष्टीकरण की राजनीति की थी। ऐसे गंभीर मामलों में कानून को पहले अपना काम करने देना चाहिए। ऐसी सियासत को जांच एजेंसियों का मनोबल तोड़ने का प्रयास समझा जाना चाहिए।

बता दें कि विपक्षी दलों के हमले के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि आतंकवादियों का समर्थन व पोषण सपा व अन्य विपक्षी दलों का एजेंडा रहा है। वहीं सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी कहते हैं कि चुनाव का मौका है, जो भी जांच हो सही हो। यह भाजपा का राजनीतिक एजेंडा भी रहा है। लिहाजा मामले की गहनता से जांच होनी चाहिए। पकड़े गए आरोपी दोषी हैं तो उन्हें कठोर सजा मिले अन्यथा साजिशकर्ताओं पर कार्रवाई हो।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!