Breaking News :
>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

कांग्रेस लोकसभा में बदल सकती है पार्टी का नेता

  • सोनिया गाँधी ने बुलाई वरिष्ठ नेताओं की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जुलाई 2021, बुधवार, नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी की संसदीय रणनीतिक समूह की आज बैठक बुलाई है। इस बैठक में लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को हटाकर उनकी जगह किसी दूसरे नेता की नियुक्ति किए जाने की संभावना है। इस पद के लिए मनीष तिवारी और शशि थरूर के नामों की चर्चा है। शशि थरूर एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता और एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय राजनयिक हैं। मनमोहन सिंह की यूपीए सरकार में के मंत्रिमंडल में भी शामिल किया गया था। वहीं, मनीष तिवारी पेशे से वकील हैं। मनमोहन सिंह की सरकार में उन्होंने 2009-2014 तक केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में काम किया।

इस बैठक में 19 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र के दौरान पार्टी द्वारा उठाए जाने वाले विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा होगी। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने एएनआई को बताया कि अभी टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी सहित रणनीति समूह के सभी सदस्यों को बैठक के लिए बुलाया गया है। इस बैठक के बाद ही फैसला होने की उम्मीद है। जो कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा ही लिया जाएगा।

सूत्रों ने कहा कि पार्टी ‘वन पर्सन वन पोस्ट’ फॉर्मूले का विकल्प चुन सकती है और इसके लिए अधीर रंजन चौधरी का विकल्प तलाशा जा रहा है। पश्चिम बंगाल के बहरामपुर सीट से सांसद अधीर रंजन चौधरी लोकसभा में कांग्रेस नेता हैं। इसके अलावा जो पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के प्रमुख भी हैं। इस फॉर्मूले के तहत पार्टी में जिस भी नेता के पास एक से ज्यादा पद हो तो उनसे अतिरिक्त पद लेकर अन्य नेता को दे दिया जाता है।

माना जा रहा है कि पार्टी पश्चिम बंगाल में अधीर रंजन चौधरी की भूमिका से नाराज है। विधानसभा चुनावों के दौरान ममता के प्रति कांग्रेस की सहानुभूति के बाद भी अधीर रंजन लगातार उनके खिलाफ आक्रमक तेवर अपनाए हुए थे।

पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के आने के बाद से ही अधीर रंजन चौधरी को इस पद से हटाए जाने की अटकलें लग रही थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!