Breaking News :
>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
उत्तर-प्रदेश

राकेश टिकैत का नया प्लान : 22 किसानों का एक समूह रोजना संसद के बाहर देगा धरना

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जुलाई 2021, बुधवार, मेरठ। उत्‍तर प्रदेश के मेरठ में एक कार्यक्रम के दौरान पहुंचे भाकियू के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता राकेश टिकैत ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि सरकार किसनों की बात नहीं मान रही है। इसलिए अब सरकार को बात मनवाने के लिए बड़ा कदम उठाया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि जबतक सरकार किसानों की बात नहीं मान लेती, तबतक दिल्ली में 22 जुलाई से संसद के बाहर रोजाना 22 किसानों का समूह जाकर धरने पर बैठेगा।

भारतीय किसान यूनियन राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता ने कहा कि कृषि कानूनों के वापस होने तक आंदोलन को जारी रखेगा। आगामी 24 जुलाई को बिजनौर से ट्रैक्टर रैली चलकर मेरठ पहुंचेगी। जो अगले दिन गाजीपुर बार्डर के लिए कूच करेगी।

भाकियू के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता बुधवार को मेरठ के करनावल में पार्टी के पूर्व पदाधिकारी के घर एक समारोह में शामिल हुए थे। उन्‍होंने मीडिया से बात करते हुए किसान आंदोलन को लेकर बड़ा एलान कर दिया। उन्‍होंने कहा कि सरकार को अब बात माननी ही होगी, क्‍योंकि अब 22 जुलाई से 22 किसानों का दल संसद के बाद हर दिन धरने के बाहर बैठेगा। इसके लिए तैयारी हो रही है। उन्‍होंने आगे कहते हुए कहा कि खेत और आंदोलन दोनों पर किसान अपनी बराबर नजर बनाकर इस लड़ाई को लडेंगे।

आठ माह से किसान दिल्ली की सीमाओं पर बैठा है। कृषि कानून वापस हुए बिना किसान घर नहीं लौटेगा। सरकार को किसानों की बात माननी पड़ेगी।

बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मेरठ के करनावल में दोपहर पूर्व पदाधिकारी राजकुमार करनावल के छोटे भाई सुधीर के रिसेप्शन कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने किसानों के साथ खाना खाया, हुक्का गुड़गुड़ाया और राजकुमार के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अगली महापंचायत मुजफ्फरनगर में आयोजित होगी। जिसमें आंदोलन की आगे की रणनीति तय होगी। इससे पहले भाकियू पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी कार्यकर्ताओं के साथ रोहटा बाइपास पर उन्हें लेने पहुंचे थे।

करनावल के बाद राकेश टिकैत कार्यकर्ताओं के साथ सिवाया टोल के लिए रवाना हो गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!