Breaking News :
>>‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ>>रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी>>स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल>>प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम>>देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती>>कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई>>उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन>>नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी>>पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम>>जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने दिये परिसंपत्तियों की नियमित समीक्षा के निर्देश>>तकनीकी खराबी के बाद लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट वापस हीथ्रो एयरपोर्ट पर सुरक्षित लौटी>>त्यूणी में टोंस नदी से 46 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद>>15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, जिलों में तेज हुआ मरम्मत अभियान>>हरिद्वार में प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का किया शुभारंभ, CM धामी बोले- ज्ञान के साथ संस्कार जरूरी>>25 सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करें अधिकारी : मुख्य विकास अधिकारी>>‘प्रेम कीटाणु’ का ट्रेलर रिलीज, प्यार और गलतफहमी के बीच उलझी वीर पहाड़िया-अपराशक्ति खुराना की कहानी>>मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन>>आयुर्वेद हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण अंग- मुख्यमंत्री धामी>>मीराबाई चानू ने किया कमाल, 198 किलो उठाकर रचा इतिहास, एशियाड में भारत को दिलाया रजत पदक>>गंगा में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 11 लोग डूबे, चार को बचाया, एक का शव बरामद
उत्तराखण्ड

लोकसभा चुनाव नतीजे के बाद ही बनेगी नई कमेटी: प्रीतम सिंह

देहरादून। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव भले ही निबट गए हों, लेकिन प्रदेश कांग्रेस को नई कार्यकारिणी के लिए अभी इंतजार करना होगा। चुनाव नतीजे आने के बाद ही अब नई कमेटी का गठन हो सकेगा। पार्टी हाईकमान और केंद्रीय शीर्ष नेताओं का इस वक्त पूरा फोकस लोकसभा चुनाव के शेष छह चरणों पर है। नई परिस्थितियों में कमेटी को जंबो ही रखने की तैयारी बताई जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस डेढ़ साल से ज्यादा समय से नई कार्यकारिणी का इंतजार कर रही है। लंबे समय बाद लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले ही पार्टी प्रदेश में ब्लॉक अध्यक्षों और फिर जिला-महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर पाई थी। इसके बाद पार्टी हाईकमान की ओर से संकेत दिए गए कि लोकसभा चुनाव से ऐन पहले बीते फरवरी माह में नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। नई कार्यकारिणी के चलते गुटीय खींचतान और इसका असर लोकसभा चुनाव में पड़ने के अंदेशे के चलते नई कार्यकारिणी के गठन को टाल दिया गया था। इसका असर ये भी रहा कि प्रदेश संगठन पर हावी दिखने के बजाए पार्टी क्षत्रपों और उनके समर्थकों ने लोकसभा चुनाव में ही ताकत झोंकी।

अब लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद यानी कि 23 मई के बाद ही उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस को अपनी नई कमेटी मिलने की प्रबल संभावना है। यानी नई कार्यकारिणी के लिए अभी महीनेभर से ज्यादा इंतजार तकरीबन तय है। अलबत्ता, उम्मीद ये ही जताई जा रही है कि कांग्रेस हाईकमान टीम प्रीतम का आकार जंबो ही रखेगा। नई कार्यकारिणी के सदस्यों की संख्या सवा सौ के इर्द-गिर्द रह सकती है। माना जा रहा है कि प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर पूर्व मंत्रियों व विधायकों के साथ ही विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों को जगह मिल सकती है। वहीं महामंत्री पद पर पुराने वरिष्ठ नेताओं के साथ नए युवा चेहरों पर भी पार्टी भरोसा जताएगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने स्वीकार किया कि नई कार्यकारिणी का गठन अब लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद ही होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी इस वक्त लोकसभा चुनाव में व्यस्त है। इसलिए लोकसभा चुनाव पर ही ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!