Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

“उत्तराखण्ड में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण में स्थानीय उत्पादों की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है” : राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य

  • “हमारे स्थानीय उत्पाद पलायन रोकने में भी सहायक सिद्ध होंगे” : राज्यपाल

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 2 नवम्बर 2020, नैनीताल (सूचना)। राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने सोमवार को राजभवन नैनीताल में नैनीताल जिले के पाँच विकास खण्डों भीमताल, बेतालघाट, रामनगर, हल्द्वानी के 13 महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने विभिन्न हस्तशिल्प उत्पादों व स्थानीय खाद्य उत्पादों का क्रय किया। राज्यपाल ने महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के कार्यों तथा उनके द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रशंसा की तथा उनका उत्साहवर्द्धन किया।

[box type=”shadow” ][/box]

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने कहा कि राज्य के स्थानीय हस्तशिल्प उत्पादों, ऐपण, स्थानीय खाद्यान्नों से बने उत्पादों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाना चाहिये। महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये गये उत्पादों को विश्वस्तरीय बाजार उपलब्ध करवाना भी आवश्यक है। उत्तराखण्ड में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण में स्थानीय उत्पादों की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। हमारे स्थानीय उत्पाद पलायन रोकने में भी सहायक सिद्ध होंगे।

इस अवसर पर सहायक परियोजना निदेशक श्रीमती संगीता आर्या, श्री रमेश कनवाल, श्री रमेश बिष्ट तथा महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलायें तथा जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!