Breaking News :
>>विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण>>उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी>>आज पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की>>मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश>>युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मपत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ पर्व>>एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन>>मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति>>त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन>>शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

विकास खण्ड धारी के दुर्गम गाँव अघरिया पहुँचे जिलाधिकारी सविन बंसल का ग्रामीणों ने किया गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 2 नवम्बर 2020, धारी/भीमताल/नैनीताल (सूचना)। कोविड-19 संक्रमण के दौरान गुजरे तीन महिनों तक ग्रामीण इलाकों में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय शिविर बाधित रहे। स्थितियाँ सामान्य होने की ओर अग्रसर होने पर अनलाॅक हुआ जिसके मद्देनजर जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने विकास खण्ड धारी के दुर्गम ग्राम अघरिया में विशेष शिविर आयोजित कर ग्रामीण इलाके के वाशिंदों का दु:ख-दर्द को जाना और उनके क्षेत्र की अनेकों समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल, पहले डीएम हैं जो अघरिया गाँव पहुँचे। उनको अपने बीच पाकर गाँव के बुर्जुग, बच्चे, महिलायें खुशी से झूम उठे और सभी ने गर्मजोशी के साथ युवा जिलाधिकारी श्री सविन बंसल का भव्य स्वागत किया। सोमवार की भोर से ही जिलाधिकारी गाँव में जाने के लिए तत्पर दिखे और उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लगभग 5 किमी० की पैदल चढाई पार कर अघरियाँ गाँव में अपनी मौजूदगी व्यक्त कराई।

[box type=”shadow” ][/box]

जनपद के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत लोगों को उनके क्षेत्र में ही सरकारी सुविधाओं का लाभ पहुँचाने तथा उनमें यह विश्वास बनाए रखना कि वह मुख्यधारा के ही भाग हैं, इसके लिए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल द्वारा एक मुहिम चलाकर जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में लगातार कैंप आयोजित कर जनता को लाभान्वित किया जा रहा था। जिसकी तारीफ मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शासन तथा उच्च अधिकारियों द्वारा समय-समय पर की जाती रही है। मुख्यमंत्री द्वारा जिलाधिकारी की इस पहल से प्रभावित होकर अन्य जनपदों के जिलाधिकारियों से भी यह अपेक्षा की है कि वह भी दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर इस प्रकार के शिविरों का आयोजन करें क्योंकि इस प्रकार के कैंपों के आयोजन से जनता अपने ही क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होती है जिससे शासन प्रशासन एवं सरकार के प्रति जनता का विश्वास बढ़ता है। इसके साथ ही उच्च अधिकारियों के फील्ड में पहुँचने से अधिकारियों एवं कर्मचारियों में ऊर्जा का संचार होने के साथ ही कार्यप्रणाली में निखार आता है।

लॉकडाउन के कारण बाधित अपनी इस मुहिम को जिलाधिकारी श्री सविन बंसल द्वारा पुनः शुरू कर दिया गया है। इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए आज सोमवार, 2 नवम्बर को जिलाधिकारी श्री सविन बंसल अपने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 4 किमी० के ऊबड़-खाबड़ विभिन्न रास्तों से पैदल चलकर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अघरिया पहुँचे।

[highlight]आजादी के 73 वर्षों के बावजूद किसी जिला अधिकारी के प्रथम बार दूरस्थ क्षेत्र अघरिया पहुँचने पर क्षेत्रीय जनता द्वारा उनका फूल मालाओं से भव्य रूप से स्वागत किया गया तथा क्षेत्र के बुजुर्गों द्वारा जिला अधिकारी को क्षेत्र में पधारने पर स्नेहपूर्ण एवं प्रेम से सम्मानित किया गया।[/highlight]

शिविर में जनता को सम्बोधित करते हुये जिला अधिकारी श्री सविन बंसल ने कहा कि धारी, पदमपुरी में बहुत जल्दी पैथोलॉजी लैब शुरू कराई जाएगी। जिला अधिकारी ने कहा कि महिलाओं को आजीविका के संसाधनों से जुड़ने हेतु स्वयं सहायता समूह बनाकर सक्रिय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह को सरकार द्वारा समय से वित्तीय सहायता दी जायेगी। जिला अधिकारी ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को उत्पादों की ब्रिकी के लिए बाजार उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला स्वयं सहायता समूह के उत्पादों के विपणन हेतु 35 लाख रूपये की लागत के 12 आधुनिकतम आउटलेट विभिन्न पर्यटन स्थलों पर बना कर दिए जा रहे हैं ताकि महिलायें अपने उत्पादों को यहाँ आने वाले पर्यटकों तक पहुँचा सकेंगी।

जिला अधिकारी श्री सविन बंसल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में परिवर्तन लाने हेतु विद्यालयों का कायाकल्प किये जाने के साथ ही विद्यालयों में वाइट बोर्ड, नई किताबें, लाइब्रेरी आदि को सही किया जा रहा है। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि लक्ष्य निर्धारित करते हुए उसे प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम, कड़ी मेहनत एवं अनुशासन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आगे बढ़ना है, तो जरूर पढ़ना होगा। जिला अधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों के पढ़ने में यदि कोई बाधा एवं समस्या है तो वह प्रशासन को बतायें प्रशासन द्वारा समस्याओं के निदान हेतु हर संभव सहायता उपलब्ध की जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी व्यक्ति मुख्यधारा के भाग हैं और हमें प्रयास करना चाहिए कि उपलब्ध संसाधनों का समय से बेहतर उपयोग किया जाए। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का मौके पर निस्तारण होना संभव नहीं है वे संबंधित विभागों को स्थानांतरित की जा रही हैं, ऐसी समस्याओं पर संबंधित अधिकारी 15 दिन के भीतर निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

विधायक श्री राम सिंह कैेड़ा ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय शिविरों से जनता लाभान्वित हो रही है। उन्होंने जिलाधिकारी की कार्यप्रणाली एवं कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि भविष्य में भी क्षेत्रीय जनता को इसी प्रकार के कैंपों का लाभ मिलता रहेगा। विधायक राम सिंह कैेड़ा ने जिलाधिकारी से कहा कि लम्बे अर्से से मकान बनाकर काबिज जमीनों के मालिकों को प्रशासन द्वारा नोटिस जारी न किए जायें और इस संबंध में शासन से भी पत्राचार किया जाये। विधायक श्री राम सिंह कैड़ा ने प्राथमिक विद्यालय भवन का निर्माण शीघ्र कराने की माँग जिलाधिकारी से की जिस पर जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी के.के. गुप्ता को निर्देश दिए कि किसी भी विभागीय एजेंसी से विद्यालय निर्माण हेतु प्लान शीघ्र बनवाकर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

शिविर में ब्लॉक प्रमुख आशा रानी ने अपने संबोधन में कहा कि कर्मठ, जुझारू, ईमानदार होने के साथ ही दूरस्थ क्षेत्र की जनता की पीड़ा को समझने वाले जिलाधिकारी श्री सविन बंसल को जनपद में भेजने पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा समय-समय आयोजित होने वाले कैम्पों का लाभ दूरस्थ क्षेत्र की जनता को ऐसे ही मिलता रहेगा। ब्लॉक प्रमुख सहित क्षेत्रीय जनता ने धानाचुली से अघरियाँ एवं ग्वालकोट से अगरिया मोटर मार्ग निर्माण की माँग की, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लो.नि.वि. ए.बी. कांडपाल को निर्देश दिए कि दोनों संपर्क मार्ग निर्माण में अड़चनें कम हो, उस पर प्राथमिकता से कार्य करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही धानाचुली से अघरिया तक मोटर मार्ग निर्माण हेतु प्रथम चरण का आगणन बनायें। इसके साथ ही धानाचुली के पास लगभग 200 मीटर संपर्क मार्ग निर्माण हेतु शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये।

शिविर मुख्य रूप से सड़कों के निर्माण पेयजल, आर्थिक सहायता, पीएम आवास योजना में आवास चाहने हेतु आदि से संबंधित मुख्य समस्यायें रखी गई। सड़कों के निर्माण से संबंधित जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता लो.नि.वि. ए.बी. कांडपाल ने बताया कि बिरसिंगया में 6 किमी० मोटर मार्ग निर्माण हेतु सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है और मोटर मार्ग को जिला योजना के स्थान से राज्य योजना में ट्रांसफर के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि सिमल्या से दौलतपुर, बडोंन से सिमल्या-साननी-मल्ला, ओखलकांडा से खनस्यू मोटर मार्ग निर्माण हेतु वन भूमि क्षतिपूर्ति अर्थात सीए लैंड मिलते ही आगे की कार्यवाही की जायेगी, कश्यालेख-कोल-धारी मोटर मार्ग में क्षतिग्रस्त दीवारों के निर्माण हेतु एसडीआरएफ में आगणन भेजा गया है, परबड़ा-कोल-धारी 6 किमी० स्वीकृत मोटर निर्माण हेतु एनपीवी की धनराशि जमा कराई जा रही है। इसी प्रकार हरिनगर-अकसोड़ा मोटर मार्ग निर्माण हेतु प्रस्ताव भेजा गया है।

शिविर में उमेश चंद्र ने पलड़ा-देवनगर मोटर मार्ग से मलवा निस्तारण ना करने की शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी श्री बंसल ने उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य को अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई के साथ संयुक्त निरीक्षण कर तत्काल मलवा निस्तारण करने के निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित ठेकेदार यदि इस प्रकरण में दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार पेनाल्टी लगाई जाए। क्षेत्र पंचायत सदस्य सोबन सिंह ने मुक्तेश्वर में सार्वजनिक शौचालय निर्माण की माँग की जिस पर जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा मुक्तेश्वर में आधुनिकतम सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है।

[box type=”shadow” ][/box]

ग्राम प्रधान रेखा आर्या ने अघरिया की पेयजल क्षमता बढ़ाने की माँग की जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान को ‘जल जीवन मिशन योजना’ में शीघ्र सर्वे करते हुए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। मोहन चंद्र ने पीएम आवास योजना में आवास चाहने, नीरज पंत ने पढ़ाई हेतु आर्थिक सहायता, रेखा ने घर के समीप लगा ट्रांसफर हटवाने एवं लकड़ी के पोल हटवाने, मुन्नी देवी ने मकान व आर्थिक सहायता चाहने, चंद्र प्रकाश ने पैदल मार्ग निर्माण आदि से सम्बंधित माँग रखी।

शिविर में आय प्रमाण पत्र 4, विकलांग 4, विधवा पेशन 2, दिव्यागं 1, परित्याक्ता 1, मृत्यु 1, परिवार नकल 5, राशन कार्ड 12, टीकाकरण 4, बीपीएल कार्ड 20, आघार कार्ड 28, विद्युत त्रुटि सुधार एवं संयोजन 8, जल संयोजन 2, बीपी-शुगर जाँच 80, अन्य चिकित्सक परामर्श जाँच, दवा वितरण 250, पशुओं हेतु दवा वितरण 30, नन्दा गौरा फार्म 12, प्रधान मंत्री मातृ वन्दन योजना के 15 फार्म भरवाये गये।

शिविर में बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों को स्वच्छता किट, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आँगनवाड़ी कार्यकत्री बबली देवी, सुनीता आर्या, शोभा देवी, रेखा देवी को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों को स्टेशनरी एवं शैक्षिक किट का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषण किट का वितरण किया गया।

शिविर में मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी के अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य मीना देवी, जिला पंचायत सदस्य संजय पांडे, पूर्व प्रधान सुरेश चंद्र विकास, अधिकारी रमा गोस्वामी, मुख्य शिक्षा अधिकारी के.के. गुप्ता, उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शैलेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० टी.के. टम्टा, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!