Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज ने किया करोड़ों रूपये की सिंचाई योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

  • पहाड़ में पहाड़ जैसी समस्यायें हैं। हमने इन समस्याओं के निराकरण का संकल्प लिया है।
    विस्थापितों की पुनर्वास संबंधी समस्याओं का शीघ्र होगा समाधान ।        :  महाराज

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 2 नवम्बर 2020, नई टिहरी। टिहरी बाँध विस्थापितों के पुनर्वास संबंधी समस्याओं को लेकर हम प्रयासरत् हैं और इसका शीघ्र समाधान किया जायेगा। उक्त बात आज यहाँ पर्यटन, सिंचाई, जलागम प्रबंधन एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने जनपद में सिंचाई विभाग के अन्तर्गत चल रही कई विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में कही।

पर्यटन, सिंचाई, जलागम प्रबंधन एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि पहाड़ में पहाड़ जैसी समस्यायें हैं। हमने इन समस्याओं के निराकरण का संकल्प लिया है। टिहरी बाँध विस्थापितों के पुनर्वास संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए हमने बैठक बुलाकर 415 परिवारों के विस्थापन की समस्याओं को लेकर स्थानीय सांसद एवं विधायकों के साथ मंथन किया। कमिश्नर की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाकर टीएचडीसी एवं राज्य से जुड़े मामलों का समाधान करने का हर संभव प्रयास चल रहा है। श्री महाराज ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि हम केन्द्र की आर्थिक मदद से अवश्य ही पुर्नवास संबंधित समस्याओं का समाधान करने में सफल होंगे।

[box type=”shadow” ]

 [/box]

नई टिहरी स्थित टीएचडीसी के गैस्ट हाउस परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज ने सिंचाई विभाग के अन्तर्गत प्रतापनगर, विकास खण्ड़ जाखणीधार के ग्राम करतल के गुल्डानी तोक में गाँव की 99.00 लाख रूपये की सुरक्षा कटाव योजना और नाबर्ड के तहत विकास खण्ड जौनपुर में दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त 12 पर्वतीय नहरों के पुर्निर्माण की दो करोड़ बहत्तर लाख रूपये की योजनाओं का शिलान्यास किया। सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज ने टिहरी जनपद में लघु सिंचाई विभाग के अन्तर्गत सा.सि.यो. डिक्की तोक की 5 लाख रूपये की, पानी खाता नामें तोक की 5 लाख रूपये की और घटखाला नामें तोक की तीन लाख पच्चहत्तर हजार रूपये की योजना का लोकार्पण भी किया। कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने अपने जनपद भ्रमण के दौरान पचास लाख रूपये की लागत से बने उपखण्ड कार्यालय भवन घनसाली का लोकार्पण भी किया।

पर्यटन, सिंचाई, जलागम प्रबंधन एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने जनपद भ्रमण के दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। इस मौके पर प्रतापनगर विधायक विजयपाल सिंह पंवार, सिंचाई सलाहकार अतर सिंह तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, जिला महामंत्री गोविन्द सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष जयेन्द्र सेमवाल, जिला महामंत्री भान सिंह नेगी, नई टिहरी भाजपा मण्डल अध्यक्ष विजय कठैत, प्रताप नगर मण्डल अध्यक्ष हर्षमणी सेमवाल, त्रिलोक सिंह रावत, राजेन्द्र नेगी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष परवीर पंवार तीन विकासखण्डों के प्रमुख के अलावा जिलाधिकारी ईवा आशीष, सीडीओ अभिषेक रोहिला, सहित सिंचाई विभाग के कई अधिकारी उपस्थित थे।

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज जी, माननीय मंत्री, पर्यटन, सिंचाई,
जलागम प्रबंधन एवं संस्कृति, उत्तराखंड सरकार।

[box type=”shadow” ]सम्बन्धित खबर पढ़िए, क्लिक करें:

https://akashgyanvatika.com/from-2-november-onwards-satpal-maharaj-will-do-inauguration-and-foundation-laid-stone-of-various-development-schemes-in-various-districts/[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!