Breaking News :
>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मानकों के विपरीत संचालित 96 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>आम लोगों की मेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा- डाॅ. धन सिंह रावत>>महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका मिलेगा- रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन>>‘मां इंटी बंगारम’ की नई रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां>>मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा- महाराज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

ज्वालापुर रेलवे फाटक पर हुए हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में उबाल, विधायक यतीश्वरानंद और आदेश चौहान घटना स्थल पर

आकाश ज्ञान वाटिका, ८ जनवरी २०२१, शुक्रवार। हरिद्वार में ज्वालापुर रेलवे फाटक पर हुए हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में उबाल है। उन्होंने रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया है। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक यतीश्वरानंद और रानीपुर विधायक आदेश चौहान भी मौके पर हैं। यहां रेलवे के अधिकारियों को बुलाने की मांग की जा रही है।

आपको बता दें कि गुरुवार को लक्सर-हरिद्वार रेल मार्ग पर डबल ट्रैक पर ट्रायल के दौरान चार व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गए थे, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसा जमालपुर रेलवे फाटक से 200 मीटर की दूरी पर हुआ।

दरअसल, यहां ट्रायल ट्रेन 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही थी। इस दौरान ये चारों ट्रेन की चपेट में आ गए। वहीं, रेलवे अधिकारियों ने फौरी तौर पर हादसे की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। अलबत्ता डीआरएम ने जांच बैठा दी है।

वहीं, इस घटना पर मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने घटना पर शोक व्‍यक्‍त कर उनके स्‍वजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्‍होंने जिलाधिकारी को घटना की जांच और घायलों के उपवार की समुचित व्‍यवस्‍था के निर्देश दिए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!