Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की>>देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना>>मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये>>विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी>>मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन>>उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नित>>एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान>>देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र>>ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा>>बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन>>ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान>>210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिला योजना, राज्य योजना, केन्द्र पोषित एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, ८ जनवरी २०२१, शुक्रवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के ऋषिपर्णा सभागार में जिला योजना, राज्य योजना, केन्द्र पोषित एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम जिन विभागों द्वारा माह दिसम्बर तक 60 प्रतिशत् से कम की प्रगति प्रस्तुत की है ऐसे विभागीय अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए अपनी कार्यशैली में सुधार लाए जाने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि आगामी 31 जनवरी तक समस्त विभागीय अधिकारी जिला योजनान्तर्गत प्राप्त धनरशि का शत् प्रतिशत् व्यय करना सुनिश्चित करें। साथ ही कहा कि राज्य योजना व केन्द्रपोषित योजनाओं के लिए आवंटित धनराशि हरहाल में 15 फरवरी 2021 तक खर्च कर ली जाए। उन्होंने चिकित्सा, पेयजल लघु सिंचाई, सिंचाई, अनुसंधान, नलकूप, जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समयान्तर्गत जिला योजना, राज्य योजना व केन्द्र पोषित योजनाओं के लिए प्राप्त धनराशि व्यय करें तथा निकट भविष्य में प्राप्त होने वाली धनराशि के व्यय के लिए अभी से कार्ययोजना तैयार कर लें। बीस सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने खाद्य आपूर्ति, समाज कल्याण, सिंचाई, लघु सिंचाई, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को ए श्रेणी में लाने के विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। वर्तमान तक सभी विभागों द्वारा आंवटित धनराशि के सापेक्ष 74 प्रतिशत् धनराशि व्यय कर ली गई है।

जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक के दौरान चिकित्सा विभाग को दूरस्थ क्षेत्र त्यूनी में एम्बूलेंस भेजे जाने, वैक्सीन वैन व जनरेटर आदि व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल निगम में अधिकारी को बिना जानकारी के बैठक में प्रतिभाग करने पर सख्त नाराजगी जताई तथा जल संस्थान को अवशेष धनराशि व्यय न किए जाने पर असंतोष जताया। उन्होंने लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार लाने को कहा। बैठक में जिलाधिकारी ने समाज कल्याण, राजकीय सिंचाई समेत सभी विभागीय अधिकारियों को जिला योजना, राज्य योजना व केन्द्रपोषित योजनाओं व 20 सूत्रीय कार्यक्रमों की शत प्रतिशत प्रगति लाए जाने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, जिला पूर्ति अधिकारी जसंवत कण्डारी, लघु सिंचाई, सिंचाई, नलकूप, लो.नि.वि. समेत अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!