Breaking News :
>>एशियन गेम्स 2026- भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल रद्द, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत>>सिंहस्थ 2028 की तैयारी में उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर तनाव, भारी पुलिसकर्मी तैनात, हाईकोर्ट में सुनवाई आज>>चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर 1500 यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया गौरीकुंड>>दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी>>रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

एसबीआई ने ग्राहकों को दिया नए साल का तोहफ़ा – होम लोन के ब्याज दरों में की भारी कटौती की घोषणा

आकाश ज्ञान वाटिका, ८ जनवरी २०२१, शुक्रवार। पब्लिक सेक्टर के देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने नए साल में नया घर लेने की सोच रहे लोगों को जबरदस्त तोहफा दिया है। बैंक ने होम लोन पर ब्याज दरों में 0.30 फीसद की जबरदस्त कटौती की घोषणा की है। इसके साथ बैंक ने प्रोसेसिंग फीस पर 100 फीसद की छूट का ऐलान किया है। बैंक की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि होम फाइनेंस सेक्टर में मार्केट लीडर होने के नाते वह ग्राहकों के सेंटिमेंट को बूस्ट करने के लिए समय-समय पर कदम उठाना जारी रखेगा। बैंक होम लोन पर समय-समय पर विभिन्न तरह के ऑफर की पेशकश करता रहा है।

बैंक की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि उसने अब लोन की राशि और सिबिल स्कोर के आधार पर होम लोन पर ब्याज दरों में और ज्यादा छूट देते हुए अपने पहले से चल रहे ऑफर्स को और आकर्षक बना दिया है। SBI के मुताबिक कर्ज भुगतान का बढ़िया रिकॉर्ड रखने वाले ग्राहकों के लिए बेहतर ब्याज दरों की पेशकश करना अहम है। एसबीआई के होम लोन की ब्याज दरें सिबिल स्कोर से जुड़ी होती हैं और 30 लाख रुपए तक के लोन के लिए यह दर 6.80 फीसद और 30 लाख से ऊपर के कर्ज के लिए ब्याज की दर 6.95 फीसद है। बैंक ने कहा है कि देश के आठ शहरों में पांच करोड़ तक के लिए लोन पर ब्याज में 0.30 फीसद की रियायत उपलब्ध है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!