Breaking News :
>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई>>सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई : धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील>>चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया>>एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब>>श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण>>यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग>>मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग>>काशी को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सौगात, दिल्ली से प्रयागराज तक सफर होगा आसान>>मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल>>कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर>>उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग>>उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी को प्रदान किया ‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’>>कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण>>13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच>>चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

“लिंगानुपात सुधारक कार्यों की गहन पड़ताल की जाय’’……जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका। मंगलवार, 18 फ़रवरी, 2020, देहरादून (सूचना)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पी.सी.पी.एन.डी.टी. जिला सलाहकार समिति की बैठक जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई।

[box type=”shadow” ]“लिंगानुपात सुधारक कार्यों की गहन पड़ताल की जाय’’……जिलाधिकारी[/box]
बैठक में जिलाधिकारी ने बेटी बचाओ, बेटी पढाओ अभियान को साकार करते हुए जनपद में लिंगानुपात में सुधार करने के लिए प्रत्येक आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कार्यों की गहन जांच पड़ताल करने के स्वास्थ्य विभाग और बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने लिंगानुपात से सम्बन्धित प्रस्तुत आंकड़ो से अंसतोष प्रकट करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपदीय और ब्लाॅक स्तर के अधिकारी स्वयं औचक निरीक्षण करते हुए फिल्ड विजिट करें। महिलाओं के गर्भवती होने पर शत् प्रतिशत् पंजीकरण करवायें तथा पंजीकृत गर्भवती महिला के सम्बन्ध में 3 से 5 माह के बीच सम्बन्धित महिला, पारिवारिक सदस्य, ग्राम प्रधान, आशा, आंगनवाड़ी तथा स्थानीय लोगों से भी दूरभाष एवं औचक फिल्ड विजिट करते हुए पूछताछ करें। साथ ही भ्रूण परीक्षण की रोकथाम करने के लिए क्लीनिकों का भी औचक निरीक्षण करें। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को भी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से फीडबैक प्राप्त करने और लिंगानुपात में सुधार करने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिये। समिति ने विभिन्न केन्द्रों को मानक पूर्ण करने पर नवीनीकरण, नवीन पंजीकरण, मशीन क्रय करने की अनुमति, चिकित्सकों को अन्य केन्द्रो की अल्ट्रासाउण्ड पर कार्य करने के सम्बन्ध में प्राप्त आवेदनों पर योग्यता व मानक पूर्ण करने पर तदनुसार संस्तुति दी गयी।
बैठक में बौठियाल नर्सिंग होम टर्नर रोड, मन्नत डायग्नोस्टिक सैन्टर ऋषिकेश, प्रेमसुख हास्पिटल डायलिसिस सेन्टर का पंजीकरण नवीनीकरण की संस्तुति, हैप्पीवैली सुभाष रोड व सदा आनन्द क्लीनिक एवं पैथोलाॅजी सैन्टर सुभाष रोड के नवीन पंजीकरण, कनिष्क सर्जिकल एण्ड सुपरस्पेशलिस्टी सैन्टर हरिद्वार बाईपास रोड एवं एस.के मेमोरियल हाॅस्पिटल ई.सी. रोड मशीन को फार्म बी में दर्ज करने की संस्तुति दी गयी। डाॅ ओसामा न्याज एवं डाॅ० सानिया विरमानी को एम्स अस्पताल में, डाॅ० सेमुअल तुषार जयप्रकाश को सिनर्जी में, डाॅ० मीना जैन को सीएमआई हास्पिटल में, डाॅ बीबी नौटियाल को माॅ कालिका मार्ग पल्टन बाजार में, डाॅ० अंकित पराशर को गुरूतेग बहादुर अस्तपाल में तथा वैलमेड हाॅस्पिटल टर्नर रोड क्लमेमन्टाउन की अल्ट्रसाउण्ड  मशीन पर कार्य करने की संस्तुति दी गयी। हैल्थ लाईन एसआरएल डायग्नोस्टिक कान्वेंट रोड को आईटीआई माजरा स्थानान्तरित करने की संस्तुति, मन्नत डायग्नोस्टिक सैन्टर पुष्कर मन्दिर ऋषिकेश एवं गुरूतेग बहादुर साहिब हास्पिटल को नई मशीन क्रय करने की संस्तुति, सैन्टमेरी हास्पिटल कुल्डी बाजार मसूरी के केन्द्र की सील मशीन को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मसूरी में स्थानान्तरित करने की समिति द्वारा संस्तुति की गयी। राजकीय दून मेडिकल कालेज एवं हाॅस्पिटल में रेडियोलाॅजिस्ट डाॅ मनोज शर्मा को माॅ कालिका मन्दिर सेन्टर पर कार्य करने के आवेदन पर समिति द्वारा राजकीय कार्मिक होने के कारण अनुमति नही दी गयी। डाॅ० माधवी  आनन्द, श्रीतेज हार्ट केयर क्लीनिक अजबपुर कला में नवीन पंजीकरण के आवेदन को चर्चा के लिए आरक्षित रखने का निर्णय लिया गया।
विभिन्न केन्द्रों के नवीन पंजीकरण, नवीनीकरण, मशीन क्रय करने व चिकित्सकों के द्वारा केन्द्रों पर सेवाएं देने के आवेदनों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने समिति को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों पर समय से संज्ञान लें जहां स्थलीय निरीक्षण की आवश्यकता हो, स्थलीय निरीक्षण करें।  साथ ही मानकों का पूर्ण अनुपालन करवायें।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ मीनाक्षी जोशी  संयुक्त निदेशक विधिक सेवा गिरीश चन्द्र पंचैली, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास डाॅ० अखिलेश मिश्रा, डाॅ वन्दना सेमवाल, जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी ममता बहुगुणा सहित सम्बन्धित चिकित्सक और सदस्य उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!