Breaking News :
>>नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना>>राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश>>नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक>>हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी>>प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति>>ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन>>एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम>>अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री>>एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक>>जनपद टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम>>UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान>>ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका>>महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया>>वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात>>सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम>>दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित>>आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या>>आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में>>भारत के प्रथम गाँव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

क्लीनिक अधिनियम के तहत् उत्तराखण्ड में पंजीकृत होने के उपरांत ही क्लीनिक का संचालन किया जा सकता है

आकाश ज्ञान वाटिका। मंगलवार, 18 फ़रवरी, 2020, देहरादून (सूचना)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में क्लीनिक एस्टबलिशमेन्ट अधिनियम 2010 और उत्तराखण्ड शासन की इस सम्बन्ध में 2015 की अधिसूचना के सम्बन्ध में जिला रजिस्ट्रीकरण प्राधिकरण की बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति ने 59 ऐसे क्लीनिक जिनके अभिलेख पूर्ण न होने के चलते पंजीकरण अस्वीकार किया गया था के सम्बन्ध में निर्णय लिया कि ये सभी तत्काल अपने अभिलेख पूर्ण करते हुए पंजीकरण करवायें तथा जब-तक यह क्लीनिक अधिनियम के तहत् उत्तराखण्ड में पंजीकृत नहीं होते तब-तक क्लीनिक का संचालन नहीं कर सकते। जिलाधिकारी ने इसका उल्लंघन करने की दशा में क्लीनिकल एस्टबलिशमेंट एक्ट के तहत् सख्त कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसमें पंजीकरण के लिए और अधिक समय नही दिया जा सकता।
नैदानिक स्थापनों (क्लीनिकल एस्टबलिशमेंट) एक्ट के अन्तर्गत 5 ऐसे अपंजीकृत क्लीनिकों जिनकों मानकों का उल्लंघन के चलते पूर्व में सील किया गया था तथा अर्थदण्ड आरोपित किया गया था। जिसमें से 4 संस्थान स्वामियों ने अर्थदण्ड की धनराशि जमा कर दी है, जबकि एक क्लीनिक न्यू वेदान्त अस्पताल ईसी रोड देहरादून ने अर्थदण्ड जमा नहीं किया था। इस सम्बन्ध में जब संस्थान के स्वामी को अर्थदण्ड जमा करने का नोटिस निर्गत किया गया, उसके प्रतिउत्तर में सम्बन्धित द्वारा संस्थान से कोई लेना-देना नहीं होने की बात कही है। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने समिति को विस्तृत जांच करते हुए वस्तुस्थिति स्पष्ट करनें तथा यदि संस्थान अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था तो अधिनियम के तहत् कठोर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये। क्लीनिकों के नवीनीकरण के बढ़े हुए शुल्क पर कुछ आवेदकों द्वारा की गयी आपत्ति के सम्बन्ध में समिति ने निर्णय लिया कि सम्बन्धित आवेदक महानिदेशक स्वास्थ्य के स्तर पर आवश्यक पहल करे, किन्तु तब-तक निर्धारित की गयी दरों के तहत् ही नवीनीकरण शुल्क लिया जायेगा।
बैठक मे होम्योपैथी सेवाओं को भी मेडिकल वेस्ट का निस्तारण के सम्बन्ध सम्बन्धित चिकित्सकों ने समिति को अवगत कराया कि होम्योपैथी में किसी भी प्रकार का कोई मेडिकल वेस्ट जनरेट नही होता अतः इस सम्बन्ध में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से किसी प्रकार की अनापत्ति की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को मेडिकल वेस्ट निस्तारण नियमावली का विस्तृत अध्ययन करते हुए तथा बोर्ड के अन्य सदस्यों से विचार-विमर्श करते हुए समिति की अगली बैठक तक  इस सम्बन्ध में वस्तुतिस्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० मीनाक्षी जोशी  संयुक्त निदेशक विधिक सेवा गिरीश चन्द्र पंचैली, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास डाॅ० अखिलेश मिश्रा, डाॅ० वन्दना सेमवाल, जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी ममता बहुगुणा, प्रदूषण निंयत्रण बोर्ड से अमित पोखरियाल सहित सम्बन्धित चिकित्सक और सदस्य उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!