Breaking News :
>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका
मनोरंजन

सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ एक बार फिर सिनेमाघरों में दर्शकों का रोमांच बढ़ाने के लिए तैयार है। साल 2019 में दुनियाभर में तहलका मचाने वाली यह फिल्म अब ‘एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर’ के रूप में दोबारा रिलीज की जा रही है। 25 सितंबर को होने वाली इस वापसी से पहले ही भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों की एडवांस बुकिंग में ब्लॉक सीट्स को शामिल करने के बाद 4.45 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। पिछले 24 घंटे में ही एडवांस बुकिंग में करीब 1.43 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, ब्लॉक सीट्स को अलग कर देखें तो 1,613 शोज के लिए अब तक 12,709 टिकट बिक चुके हैं।

25 सितंबर को होगी सिनेमाघरों में वापसी

‘एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर’ 25 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस बार फिल्म की वापसी केवल पुरानी यादों तक सीमित नहीं है। दर्शकों को फिल्म में नया फुटेज देखने को मिलेगा, साथ ही ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ की एक्सक्लूसिव झलक भी दिखाई जाएगी। इसी वजह से मार्वल प्रशंसकों के बीच इस दोबारा रिलीज को लेकर खास दिलचस्पी बनी हुई है।

‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ की बात करें तो यह फिल्म 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ओपनिंग डे के लिए भी बढ़ी टिकटों की मांग

25 सितंबर यानी रिलीज के पहले दिन के लिए भी फिल्म की एडवांस बुकिंग तेजी से आगे बढ़ रही है। ब्लॉक सीट्स को छोड़कर ओपनिंग डे के लिए अब तक 21.25 लाख रुपये की बुकिंग हो चुकी है। इस दौरान 537 शोज के लिए 4,790 टिकट बिके हैं।

वहीं, ब्लॉक सीट्स को शामिल करने के बाद पहले दिन की एडवांस बुकिंग करीब 1.64 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। तीन दिनों की प्री-सेल्स में ब्लॉक सीट्स को जोड़ने पर यह आंकड़ा बढ़कर 4.45 करोड़ रुपये हो गया है।

एनसीआर में सबसे ज्यादा बुकिंग

शहरों के हिसाब से पहले दिन की एडवांस बुकिंग पर नजर डालें तो नेशनल कैपिटल रीजन यानी एनसीआर सबसे आगे चल रहा है। ब्लॉक सीट्स समेत यहां करीब 42 लाख रुपये की बुकिंग दर्ज की गई है।

एनसीआर के बाद बेंगलुरु में करीब 35 लाख रुपये और मुंबई में लगभग 22 लाख रुपये की बुकिंग हुई है। आंकड़े बताते हैं कि बड़े शहरों में मार्वल की इस फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बनी हुई है।

आइमैक्स और 4DX फॉर्मेट में भी डिमांड

फिल्म की एडवांस बुकिंग में प्रीमियम स्क्रीनिंग फॉर्मेट्स की भी अच्छी हिस्सेदारी दिखाई दे रही है। ‘एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर’ को आइमैक्स 2D, 4DX 3D समेत कई बड़े फॉर्मेट्स में रिलीज किया जाएगा।

इंग्लिश आइमैक्स 2D के लिए अब तक करीब 8.07 लाख रुपये की बुकिंग हुई है और 1,513 टिकट बिक चुके हैं। वहीं, 4DX 3D में 801 टिकटों की बिक्री से 4.67 लाख रुपये से ज्यादा की बुकिंग दर्ज की गई है।

फिल्म को इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। दर्शक इसे आइमैक्स, मार्वल स्टूडियोज प्रेजेंटेड इन इनफिनिटी विजन, 4DX, MX4D, SCREENX, डॉल्बी विजन, HDR बारको और ICE जैसे फॉर्मेट्स में देख सकेंगे।

बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करेगी फिल्म?

एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़ों के बाद अब फिल्म की संभावित कमाई को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। इंटरनेशनल स्तर पर बॉक्स ऑफिस थ्योरी ने अमेरिका में फिल्म की ओपनिंग के लिए 1.9 करोड़ डॉलर से 2.8 करोड़ डॉलर की रेंज का अनुमान लगाया है।

गौरतलब है कि साल 2019 में रिलीज हुई ओरिजिनल ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ ने दुनियाभर में करीब 2.79 अरब डॉलर की कमाई की थी। अब फिल्म की दोबारा रिलीज से होने वाली कमाई उसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन में जुड़ने वाली है।

2019 में रिलीज हुई थी ‘एवेंजर्स: एंडगेम’

‘एवेंजर्स: एंडगेम’ पहली बार साल 2019 में रिलीज हुई थी और यह मार्वल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल रही। फिल्म में रॉबर्ट डॉनी जुनियर, क्रिस इवांस, मार्क रुफ्फालो, क्रिस हेम्सवर्थ, स्कार्लेट जोहानसन, जेरेमी रेनर, डॉन चीडल, पॉल रुड, ब्री लार्सन, कैरेन गिलान, दानाई गुरिरा, बेनेडिक्ट वोंग, ग्वेनेथ पाल्ट्रो और जोश ब्रोलिन नजर आए थे।

फिल्म का निर्देशन एंथनी और जो रूसो ने किया था। अब सात साल बाद ‘एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर’ के जरिए यह फिल्म फिर से बड़े पर्दे पर लौट रही है।

(साभार)

Loading

error: Content is protected !!