Breaking News :
>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल
उत्तराखण्डचमोलीदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

भारत के प्रथम गाँव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज

गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 22 सितम्बर 2026, माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया। बद्री विशाल की धरती पर आयोजित देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव के दौरान सजग इंडिया की ओर से शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए देशभर में नशामुक्ति का संदेश पहुँचाना है। अभियान को ‘गंगा से गंगासागर तक और कश्मीर से कन्याकुमारी तक नशामुक्ति का संदेश’ पहुँचाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में सजग इंडिया, भारतीय सेना, गढ़वाल स्काउट, एनसीसी कैडेट्स और स्थानीय सहित 500 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया। सीमांत गांव माणा से शुरू हुई इस मुहिम के माध्यम से युवाओं और आमजन को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव के समापन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों, युवाओं और सेना के जवानों से संवाद किया और नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों से बचने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सामूहिक भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया।

18 वर्षों से युवा संवाद के जरिए जारी है मुहिम

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी पिछले 18 वर्षों से अधिक समय से युवाओं के बीच युवा संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से नशे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान चला रहे हैं। इस दौरान उत्तराखंड के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में लगातार संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। अब तक 1600 से अधिक स्कूल-कॉलेजों में युवा संवाद के माध्यम से अभियान पहुंचाया जा चुका है, जबकि 8 लाख से अधिक युवाओं के साथ सीधे संवाद कर उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया है।

ललित जोशी ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल किसी एक संस्था या विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ आना होगा। युवाओं को नशे से बचाने के लिए जागरूकता के साथ-साथ उन्हें शिक्षा, खेल, रोजगार और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से पिछले 18 वर्षों से युवा संवाद को अभियान का महत्वपूर्ण माध्यम बनाया गया है।

नशा मुक्त मित्र 2026’ से सम्मानित

नशे के खिलाफ लंबे समय से चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान और युवा संवाद की पहल को देखते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को ‘नशा मुक्त मित्र 2026’ सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नशामुक्ति के क्षेत्र में उनके लंबे समय से जारी जन-जागरूकता प्रयासों की उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

माणा से देशभर में पहुँचेगा नशामुक्ति का संदेश

भारत के प्रथम गाँव माणा से अभियान की शुरुआत को प्रतीकात्मक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बदरीनाथ धाम की पृष्ठभूमि में स्थित माणा से शुरू होने वाली यह मुहिम अब व्यापक स्तर पर नशामुक्ति का संदेश पहुँचाने का लक्ष्य लेकर चलेगी।

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी ने कहा कि माणा से शुरू हुआ यह अभियान ‘गंगा से गंगासागर तक और कश्मीर से कन्याकुमारी तक’ नशामुक्ति का संदेश पहुँचाएगा। देश के कोने-कोने में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त भारत के संकल्प को जन-आंदोलन का रूप देने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अभियान में युवाओं के साथ सेना, एनसीसी, सामाजिक संगठनों और स्थानीय समुदायों की भागीदारी को बढ़ाया जाएगा, ताकि नशे के खिलाफ जागरूकता को व्यापक स्तर तक पहुँचाया जा सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!