Breaking News :
>>नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना>>राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश>>नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक>>हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी>>प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति>>ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन>>एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम>>अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री>>एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक>>जनपद टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम>>UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान>>ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका>>महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया>>वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात>>सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम>>दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित>>आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या>>आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में>>भारत के प्रथम गाँव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने किया कचहरी परिसर में स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका। मंगलवार, 18 फ़रवरी, 2020, देहरादून (सूचना)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने आज कचहरी परिसर में स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान संयुक्त कार्यालय, खनन संभाग, नाजिर कार्यालय, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, ई-डिस्ट्रिक्ट, शस्त्र कार्यालय, राजस्व अभिलेखागार, प्रोटोकाल, मुख्य राजस्व सहायक, पंचास्थानि चुनावालय, सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ, प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, विशेष भूमि अध्याप्ति, निर्वाचन कार्यालय, सब रजिस्ट्रार कार्यालय, भूलेख एवं सहायक भूलेख के अलावा सूचना एवं आबकारी कार्यालयों में जाकर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कलैक्ट्रेट कर्मचारियों से सफाई व्यवस्था की ओर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए स्वच्छता को अपने नैतिक मंच पर उतारनें जिससे कार्यालयों में आने वाले लोगों को भी प्रशासन की स्वच्छता के प्रति की चलाई जा रही मुहीम की भी जानकारी मिल सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खनन सम्बन्धी पत्रावली, नाजिर कार्यालय का रखरखाव, ई-डिस्ट्रिक्ट सेन्टर में फाईलें एवं पर्दे आदि व्यवस्थित करने, संयुक्त कार्यालय में विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ ही शासन एवं जिला स्तर के महत्वपूर्ण पत्रों के प्रेषण में हीलाहवाली न बरतनें, शस्त्र एवं राजस्व रिकार्ड को इन्टरकाम से जोड़े जाने, न्यायालय वादों को ऑनलाईन देख तत्काल कार्यवाही करने, भू-अभिलेखों को क्रमबद्ध करने तथा अग्निशमन एवं विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने, मुख्य राजस्व सहायक कार्यालय के निरीक्षण के दौरान आवागमन क्षेत्र में वाहन पार्किंग पर अंकुश लगाने, सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में पंजीकरण व्यवस्था तत्परता से निपटाने के अलावा सूचना एवं आबकारी कार्यालयों में विशेष साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी नेे साथ चल रहे अपर जिलाधिकारी (वि/रा) बीर सिंह बुदियाल को संयुक्त कार्यालय में इण्टरकाॅम व्यवस्था करनेएवं विगत कई वर्षों से संरक्षित शासकीय सामग्री की वीडिंग कराये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण कलैक्ट्रेट परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान दिए जाने की बात कहते हुए सरकारी सेवकों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ करने की हिदायत दी।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी संयुक्त कार्यालय संगीता कन्नौजिया, सहायक नगर मजिस्ट्रेट मायादत्त जोशी, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, नाजिर सुरेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!