Breaking News :
>>210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
उत्तराखण्ड

जान हथेली पर रखकर कुछ इस तरह बच्चों को करवा रहे नदी पार

नैनबाग: बद्री नदी पर बना लकड़ी का अस्थायी पुल टूटने से छात्र-छात्राएं जान हथेली पर रखकर नदी पार कर रहे हैं। छात्रों को नदी पार कराने के लिए अभिभावकों की ड्यूटी लगी है। अभिभावक किसी तरह बच्चों को नदी पार करा रहे हैं। बीती बुधवार नदी पार कराते समय डर के कारण एक छात्रा बेहोश हो गई।

तहसील नैनबाग के अंतर्गत बद्री नदी में आपदा के दौरान वर्ष 2013 में नदी पर बने तीन पुल बह गए थे। इससे मुख्य पैदल मार्ग व पुल पर जनता व स्कूली बच्चों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण लगातार नदी पर पुल बनाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। वर्ष 2013-14 में शासन प्रशासन ने बमणगांव के बद्री नदी पर एक अस्थाई लकड़ी का पुल बनाया था, जोकि गत दिन भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया। इस पुल से ग्राम बमणगांव, खासकोटी, घियाकोटी, सेन्दूल, श्रीकोट, कोट, भटवाड़ी साहित आदि गांव का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

सबसे ज्यादा परेशानी राजकीय इंटर कालेज श्रीकोट जाने वाले लगभग 40 से अधिक छात्र-छात्राओं को हो रही है। नदी के उफान पर होने से छात्रों का स्कूल जाना दूभर हो गया है। कई बार तो बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं। यहां प्रत्येक दिन स्कूल भेजने व छुट्टी के समय अभिभावकों की ड्यूटी लगी है। अभिभावक किसी तरह से छात्रों को नदी पार करवा रहे हैं।

स्थानीय अभिभावक मोहन लाल नौटियाल, सोवत सिंह, मगन लाल, सुमनलाल रतूड़ी, जयप्रकाश, रामभोसा, दीपेन्द्र बिष्ट आदि का कहना है कि नदी का अस्थायी पुल टूटने से आए दिन बच्चों को नदी पार कराने का जोखिम उठा रहे हैं, लेकिन शासन प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बीती बुधवार को राइंका श्रीकोट से घर आते वक्त अभिभावक अपने बच्चों को नदी को पार करते समय कक्षा 11 में पढ़ने वाली रवीना बीच नदी में डर के मारे बेहोश हो गई और नदी में बहने से बाल-बाल बची। मौके पर मौजूद लोग किसी तरह से उसे नदी किनारे लाए।

तहसीलदार जालम सिंह राणा का कहना है कि क्षति का आंकलन कर इस्टीमेट संबंधित विभाग बनाने को कहा गया है। इस संबंध में जानकारी जिलाधिकारी को दी गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!